हिमाचल प्रदेश: हिमाचल प्रदेश सरकार ने मंगलवार को मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की अगुवाई में चिट्टा विरोधी मेगा वॉकथॉन अभियान में का आयोजन किया। मेगा वॉकथॉन में सैकड़ों लोगों ने प्रतिभाग लिया। सुबह मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बॉयज सीनियर सेकेंडरी स्कूल के ग्राउंड में पहुंचकर मेगा वॉकथॉन का शुभारंभ किया। इस दाैरान उन्होंने प्रतिभागियों को नशे से दूर रहने के लिए शपथ दिलाई। वॉकथॉन आरंभ होने से पहले पुलिस के प्रसिद्ध आर्केस्ट्रा ‘हॉरमनी ऑफ पाइन्स’ ने प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाने में सहयोग किया।
मुख्यमंत्री की अगुवाई में यह मेगा वॉकथॉन शहीद कैप्टन मृदुल शर्मा मेमोरियल ब्वायज सीनियर सेकेंडरी स्कूल के मैदान सेशुरू होकर नादौन चौक, गांधी चौक, मुख्य बाजार, भोटा चौक और हथली खड्ड पुल से गुजरते हुए दोसड़का के पुलिस मैदान में पहुंचकर समाप्त हुई, जहां मुख्यमंत्री प्रतिभागियों को संबोधित किया। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुक्खू ने पुलिस ग्राउंड धर्मशाला में चिट्टे के खिलाफ महा वॉकथॉन को संबोधित करते हुए नशा मुक्त हिमाचल अभियान को तेज करने का ऐलान किया। उन्होंने मंच से जनता को “राधे राधे, राम राम” कहकर अभिवादन किया और कहा कि देवभूमि में चिट्ठा बेचने वालों की नहीं चलेगी।
इस पदयात्रा के दौरान हमीरपुर शहर में यातायात पूरी तरह रोक दिया गया और सभी वाहनों को बाईपास की ओर डायवर्ट किया गया।
