पंजाब/ चंडीगढ़
संवाददाता : अनिल सौदा
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवान सिंह मान ने शुक्रवार को पंजाब भवन में पंजाब के राज्यपाल गुलाब सिंह कटारिया से मुलाकात की। सीएम का राज्यपाल से मिलने का उद्देश्य पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या के आरोप में पिछले 31 वर्षों से सजा काट रहे जगतार सिंह हवारा को पेरोल दिए जाने से संबंधित था।
मुख्यमंत्री मान ने पत्रकारों को बताया कि हवारा की माताजी बीमार रहती हैं, अतः मानवता के आधार पर उनको पैरोल दे दी जाए। पेरोल मिलने पर वह अपनी माताजी से मिल सकेगा और अपना पुत्र होने फर्ज निभा पाएगा। गवर्नर साहब यूटी के प्रशासक हैं और हवारा का केस यूटी चंडीगढ़ में ही चल रहा है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि हमने 10 दिन की पैरोल की मांग की है। अब गवर्नर हमारी इस मांग को गृहमंत्री के समक्ष रखेंगे। उसके उपरांत भारतीय गृह मंत्रालय द्वारा यह तय किया जाएगा कि कितने दिन की पैरोल दी जाएगी।
सीएम ने कहा कि हमारी सरकार ने गवर्नर साहब को आश्वासन दिया है कि हवारा की पैरोल होने के पश्चात किसी भी प्रकार का कोई प्रदर्शन नहीं होने दिया जाएगा। साथ ही प्रदेश में लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति भी नियंत्रण में रखी जाएगी, उसे बिगड़ने नहीं दिया जाएगा।