पंजाब/ अमृतसर
संवाददाता : अनिल सौदा
पंजाब पुलिस द्वारा अमृतसर के मकबूलपुरा इलाके में कासो ऑपरेशन चलाया गया। इस ऑपरेशन की अगवाई एडीजीपी एम एफ फारूकी ने की। उन के साथ इस अभियान में अमृतसर पुलिस कमिश्नर हरमनबीर सिंह गिल, डीसीपी जसकरन सिंह तेजा सहित कई पुलिस कर्मी सम्मिलित हुए।
एडीजीपी फारूकी ने प्रेस वार्ता कर बताया कि यह अभियान नशे के विरुद्ध छेड़ी गई महिम के तहत चलाया गया। उन्होंने बताया कि नशे का कारोबार करने वालों को हिरासत में लेकर कर उन पर एफआईआर दर्ज की गई है। इस कार्रवाई से नशे का कारोबार करने वालों पर लगाम कसी गई और पाकिस्तान द्वारा भारत मे जो नशा भेजा जा रहा है उस पर भी रोक लगी है।
एडीजीपी ने प्राप्त जानकारी के अनुसार इस ऑपरेशन मे 07 किलो हीरोइन 04 किलो अफीम और नशे का कारोबार करने वालों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि आगे भी यह अभियान ऐसे ही चलता रहेगा। नशे के विरुद्ध यह युद्ध निरंतर चलता रहेगा। इस युद्ध में अभी तक हमें जीत और कामयाबी हासिल हुई है।
उन्होंने आगे कहा कि वह जब तक पंजाब को नशा मुक्त नहीं कर देते तब तक यह युद्ध चलता रहेगा।