उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मंगलवार को किसान दिवस के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी सम्मिलित हुए। इस अवसर पर सीएम ने किसानों को सम्मानित भी किया, और मौके पर कई किसानों को ट्रैक्टर की चाबी सौंपी।

इस अवसर पर सीएम ने कहा कि प्रदेश के किसानों के हितों की रक्षा करना सभी का धर्म बताया। उन्होंने कहा कि किसानों की प्रगति के लिए प्रदेश सरकार निरंतर कार्य कर रही है। ऐसा पहली बार हुआ है कि किसान सरकार के एजेंडे का हिस्सा बने हैं। 2014 में भाजपा सरकार बनने के बाद से लेकर अब तक किसानों के विकास के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। ऐसा पहली बार हुआ कि धरती माता की सेहत को लेकर गंभीरता दिखाई जा रही है। उन्होंने आगे कहा कि अब देश का किसान स्माइल हेल्थ कार्ड के माध्यम से अपनी धरती की सेहत का ध्यान कर रहा है। इसके लिए सरकार की तरफ से लगातार किसानों को जागरूक किया जा रहा है। किसानों के हित के लिए विभिन्न प्रकार के अभियान चलाए जा रहे हैं। उन्होंने किसानों से देश और प्रदेश के विकास में योगदान देने की अपील की।

इस समारोह में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि हम जय जवान जय किसान और जय विज्ञान के सहारे प्रगति की नई कहानी लिख रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अब इस नारे में जय अनुसंधान भी जोड़ दिया है, जिससे देश के विकास की गति में तेजी आई है। सरकार कृषि क्षेत्र को नया आयाम देने का प्रयास कर रही है,  जिससे वर्ष 2047 के विकसित भारत का सपना साकार हो पाएगा।

इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सहित सरकार के कई मंत्री और आरएलडी के विधायक उपस्थित रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *