महाराष्ट्र: महाराष्ट्र में एक बार फिर सियासी हलचल तेज हो गई है। शिवसेना-उद्धव बालासाहेब ठाकरे के मुखिया उद्धव ठाकरे और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के नेता राज ठाकरे ने जनवरी 2026 में होने वाले बीएमसी चुनाव से पहले हाथ मिला लिया है। इस गठबंधन से अब दोनों भाइयों के सियासी मंच पर एकसाथ आने का रास्ता साफ हो गया।

20 साल बाद दोनों भाइयों ने एक-दूसरे से हाथ मिलाया है। उद्धव और राज ठाकरे ने आज शिवसेना-मनसे गठबंधन का ऐलान किया। गठबंधन से पूर्व दोनों नेता शिवाजी पार्क स्थित बालासाहेब ठाकरे के स्मारक पर पहुंचे और श्रद्धांजलि अर्पित की। इससे पहले 2006 में दोनों बाला साहेब ठाकरे की रैली में एकसाथ दिखे थे। इसके बाद न सिर्फ दानों भाइयों की सियासत पूरी तरह अलग हुई, बल्कि दोनों के परिवारों में भी दूरी बन गई।

मुंबई की बीएमसी में पिछले कई दशक से शिवसेना का मेयर ही बैठता आ रहा है। ऐसे में बीएमसी चुनाव 2026 में उद्धव ठाकरे की प्रतिष्ठा दांव पर है। महाराष्ट्र की राजनीति में बीएमसी का चुनाव काफी अहम माना जाता है। महाराष्ट्र में 29 महानगर पालिकाओं के लिए 15 जनवरी को वोटिंग होगी और अगले दिन 16 जनवरी को काउंटिंग होगी।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *