पंजाब/ अमृतसर      

संवाददाता : अनिल सौदा

पंजाब में परमिंदर झोटा की हत्या के मामले में चल रहे संघर्ष के दौरान,
पंजाब सरकार के PWD मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ के आपत्तिजनक बयानों और आम आदमी पार्टी समर्थकों द्वारा “ट्रॉली चोर…” के पोस्टर को नुकसान पहुंचाने के विरोध में प्रदर्शन कर रहे किसानों और मजदूरों ने बुधवार, दिनांक 21/10/2026 को तरसिक्का के मुख्य बाजार में एक विशाल जुलूस निकाला।


इस जुलूस के दौरान मंत्री हरभजन सिंह का पुतला जलाया गया और “ट्रॉली चोर” के बैनर लगाए गए। जुलूस का नेतृत्व जिला अध्यक्ष रणजीत सिंह क्लेर बाला ने किया।

प्रदर्शन में सभा नेता कंवरदीप सैदोलेहाल, जोन अध्यक्ष और जिला नेता सुखदेव सिंह चतीविंड, जोन नेता रणजीत सिंह चतीविंड, गुरभेज सिंह भीलोवाल मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *