उत्तराखंड: राजधानी देहरादून में थानो के लेखक गांव में अटल स्मृति व्याख्यान माला का आयोजन किया गया। इस आयोजन के पहले सत्र का शुभारंभ राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने किया। इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि एक कवि, लेखक और प्रधानमंत्री के रूप में अटल जी का कार्यकाल हमेशा याद किया जाता रहेगा। लेखक गांव अटल जी के सपनों को साकार करने की दिशा में कार्य कर रहा है।

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि अटल जी ने उत्तराखंड दिया है, जिसे अब प्रधानमंत्री मोदी संवार रहे हैं। स्वर्णिम चतुर्भुज योजना से इस राज्य को लाभ पहुंचा है। परमाणु परीक्षण ने देश को शक्तिशाली बनाया है। इस अवसर पर उन्होंने अटल जी की कुछ कविताएं भी सुनाई।

धामी ने कहा कि अटल जी का पूरा जीवन सुशासन, संवेदनशीलता एवं सर्वसमावेशी विकास के लिए समर्पित था। उन्होंने राजनीति को जनसेवा का माध्यम बनाया और लोकहित को सबसे ऊपर रखा। उनकी कार्यशैली से प्रेरित होकर राज्य सरकार भी पारदर्शिता से और जनहित की नीतियां बनाकर विकसित उत्तराखंड की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में कार्यरतहै।

धामी ने पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेई की जयंती पर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि अटल जी कुशल प्रशासक और दूरदर्शी नेता थे, जिनके नेतृत्व में  राष्ट्र निर्माण को नई दिशा प्रदान मिली। मुख्यमंत्री ने कहा कि अटल जी के विचार आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत बने हैं।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *