पंजाब/ लुधियाना

संवाददाता : अनिल सौदा 

पंजाब में लुधियाना के घनी आबादी वाले क्षेत्र ‘लुधियाना केंद्रीय’ के अंतर्गत आने वाले फील्ड गंज (कूचा नंबर 10) में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां एक रिहायशी मकान के भीतर अवैध रूप से भारी मात्रा में पटाखे रखे गए थे, जिनमें अचानक संदिग्ध परिस्थितियों में भीषण आग लग गई। इस दुर्घटना में 27 वर्षीय युवक साहिल की जान चली गई और संपत्ति को भी नुकसान पहुंचा है।

घटना की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक के चाचा क्षेत्र के आम आदमी पार्टी (AAP) विधायक के करीबी माने जाते हैं।

रिहायशी क्षेत्रों में अवैध भंडारण पर उठे सवाल
घनी आबादी वाले इलाकों में बिना किसी सुरक्षा मानकों और प्रशासनिक अनुमति के पटाखों व विस्फोटक सामग्री का भंडारण करना एक गंभीर कानूनी अपराध है। इस दुखद हादसे के बाद स्थानीय निवासियों और नागरिकों में भारी रोष है।


प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग
स्थानीय लोगों और नागरिकों ने जिला प्रशासन व पुलिस विभाग से मांग की है कि इस हादसे के लिए जिम्मेदार सभी आरोपियों के खिलाफ गैर-जमानती धाराओं के तहत मामला दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। रिहायशी इलाकों में चल रहे अवैध पटाखा गोदामों और अवैध कारोबारियों के खिलाफ तुरंत बड़े पैमाने पर छापेमारी अभियान चलाया जाए।

लोगों की मांग है कि भविष्य में ऐसी जानलेवा घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए कड़े सुरक्षा इंतजाम और जवाबदेही तय की जानी चाहिए।

पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *