सिलेक्टर प्रज्ञान ओझा का विराट कोहली और कोच गौतम गंभीर से अलग-अलग बात करने का वीडियो वायरल हो रहा है। रांची एयरपोर्ट के इस वीडियो में ओझा पहले विराट के पास बैठकर उनकी बात ध्यान से सुनते हैं और फिर कुछ देर बाद दूसरी तरफ बैठे गंभीर के पास जाकर वही बात बताते दिखते हैं।

यह वीडियो ऐसे समय में सामने आया है, जब खबरें हैं कि टीम मैनेजमेंट और सीनियर खिलाड़ियों के बीच बातचीत कम हो गई है। खासकर गंभीर, अजीत अगरकर और विराट-रोहित के बीच। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसी मुद्दे पर चर्चा करने के लिए BCCI अधिकारी रायपुर में होने वाले दूसरे वनडे से पहले मीटिंग कर सकते हैं।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *