नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में सोमवार को AQI यानि वायु सूचकांक 402 तक के खतरनाक स्तर पर पहुंच गया, जो गंभीर श्रेणी को दर्शाता है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, AQI 20 से अधिक स्थानों पर गंभीर और कई जगहों पर खराब श्रेणी में दर्ज किया गया। राजधानी सहित पूरे एनसीआर में ठंड, कोहरे का असर साफ दिखाई दे रहा रहा है। सोमवार सुबह सड़कों पर आज घना कोहरा और जहरीली स्मॉग छाई हुई है जिसके चलते विजिबिलिटी बुरी तरह प्रभावित हो रही है।

रविवार रात कड़ाके की ठंड के पश्चात् सोमवार सुबह दिल्ली में घना कोहरा और जहरीली स्मॉग देखने को मिली। चारों ओर स्मॉग की मोटी परत छाई हुई थी, जिससे दूर की चीजें देखने में असुविधा हो रही थी।  वाहन और पैदल राहगीर धुंध में ही अपने गंतव्य की ओर बढ़ते दिखाई दिए परन्तु बेहद कम विजिबिलिटी होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

इसके अलावा इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर घना कोहरा छाया है, जिससे फ्लाइट्स के परिचालन में विलंब हो रही है। 120 से ज़्यादा फ्लाइट्स रद्द हो गई हैं। कुछ और भी फ्लाइट्स को रद्द किए जाने का भी अंदेशा जताया जा रहा है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ने पैसेंजर्स को सलाह दी है कि वे अपनी फ्लाइट स्टेटस चेक करते रहें। पैसेंजर्स के लिए एडवाइजरी भी जारी की गई है।

ऐसे हालात दिल्ली-एनसीआर में सर्दियों के मौसम के दौरान आम हैं, जहां प्रदूषण और कोहरे के मिलने से जहरीली स्मॉग बन जाती है। ग्रेटर नोएडा में भी घना कोहरा छाया हुआ है जिसकी वजह से वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा है। अधिकांश वाहन सड़कों पर रेंगते नजर आए।वहां भी एक्यू 400 के आसपास दर्ज किया गया है। दूसरी तरफ फरीदाबाद में कुछ कम, 250 के आसपास AQI दर्ज हुआ है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *