नई दिल्ली: शुक्रवार की सुबह दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने करवट बदली है। आज सुबह कई इलाकों में हल्की बारिश देखने को मिली। पहले से जारी कड़ाके की सर्दी में हुए इस मौसमी बदलाव के चलते ठंडक में इजाफा महसूस किया जा रहा है। शीतलहर में भी अधिक तीव्रता देखने को मिल रही है।

देश के पहाड़ी और मैदानी इलाकों में कड़ाके की सर्दी का दौर चल रहा है। राजधानी में एक बार फिर कड़ाके की ठंड ने दस्तक दी है। बीते दो दिन से दिल्ली में शीतलहर चल रही है।शुक्रवार की सुबह दिल्ली और एनसीआर के मौसम ने अचानक करवट बदल ली। कई हिस्सों में सुबह के समय हल्की बारिश देखने को मिली, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई और ठंडा में बढ़ोत्तरी हो गई। इस बारिश से सर्दी बढ़ने का असर आम जनजीवन पर दिखाई दिया।

मौसम विभाग ने शुक्रवार को कोहरे का यलो अलर्ट भी जारी किया है। इस दौरान दिन का अधिकतम तापमान करीब 16 डिग्री और न्यूनतम 5 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना जताई जा रही है । देर शाम और रात के समय हल्की धुंध छाई रह सकती है। दिल्ली में 10 से 12 जनवरी के बीच आसमान साफ रहने की उम्मीद है। लेकिन  सुबह के समय हल्का से मध्यम कोहरा छाने की भी संभावना है। अधिकतम तापमान 16 से 18 डिग्री और न्यूनतम 5 से 7 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। 13 और 14 जनवरी को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान जताया गया है

मौसम विभाग ने लोगों को सुबह के समय अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी है। वाहन चालकों को कोहरे के कारण दृश्यता कम होने की स्थिति में सतर्कता से ड्राइव करने के लिए कहा है।

दिल्ली और आसपास के इलाकों में बारिश का सकारात्मक प्रभाव भी देखने को मिल सकता है। दिल्ली के वायु प्रदूषण में कमी देखने को मिल सकती है। हालांकि अभी दिल्ली की हवा बेहद खराब श्रेणी में है।  आंकड़ों के अनुसार, शुक्रवार सुबह दिल्ली का AQI 320 के करीब दर्ज किया गया है, जो ‘बेहद खराब’ श्रेणी के अंतर्गत आता है। उम्मीद जताई जा रही है कि इस बारिश से हवा की गुणवत्ता में सुधार आएगा और राजधानी में कुछ हद तक प्रदूषण से राहत महसूस होगी। दिल्ली और एनसीआर में मौसमी बदलाव ठंडक तो बढ़ा रहा है, पर इससे वायु गुणवत्ता में सुधार की उम्मीद जगी है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *