पंजाब: दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और आप नेता आतिशी के श्री गुरु तेग बहादुर साहिब पर की गई अपमानजनक टिप्पणी के विरोध में शनिवार को शिरोमणि अकाली दल बादल के देहाती जत्थे ने रोष प्रदर्शन किया। इस अवसर पर जिला देहाती प्रधान ने कहा कि आप नेता की टिप्पणी ने सिख समुदाय की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। यह मामला अब सिर्फ राजनीतिक बहस का मुद्दा नहीं रहा, बल्कि धार्मिक संगठनों और गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के विरोध का रूप धारण कर चुका है। इसके लिए सभी संगठनों को एक मंच पर आकर आप नेता आतिशी पर केस दर्ज करवाने तक अपना संघर्ष जारी रखना चाहिए। 

इस दौरान शिरोमणि अकाली दल के कौमी मीत प्रधान ने कहा कि आप सरकार शिरोमणि अकाली दल के नेताओं और कार्यकर्ताओं से इतना घबराती है कि रोष धरने की सूचना पाते ही उसने कार्यकर्ताओं को घरों में नजरबंद कर दिया। अकाली नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मिनी सचिवालय में आप सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और आप नेता पर कार्रवाई की मांग को लेकर डीसी को पत्र सौंपा। इस अवसर पर पूर्व विधायक सहित कई नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

पंजाब के लुधियाना में भी आतिशी के खिलाफ शिरोमणि अकाली दल बादल के कार्यकर्ताओं ने रोष प्रदर्शन किया। जालंधर में भी भाजपा ने धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपा जालंधर के वरिष्ठ नेताओं ने आम आदमी पार्टी पर तीखा हमला करते हुए कहा कि दिल्ली विधानसभा में दिए गए बयान की सच्चाई को छिपाने के लिए लगातार दबाव बनाया जा रहा है। लेकिन भाजपा इस साजिश को किसी भी हालात में सफल नहीं होने देगी। नेताओं ने कहा कि लाख कोशिशों के बाद भी सच्चाई दबाई या छुपाई नहीं जा सकती।

भाजपा नेता पूर्व मंत्री सहित अन्य नेताओं ने कहा कि हमारे गुरुओं के प्रति अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल पूरे पंजाब की भावनाओं को ठेस पहुंचा रहा है। उन्होंने आतिशी पर आरोप लगाया कि विधानसभा में उनके शब्दों से पंजाब का हर वर्ग आक्रोशित और आहत हुआ है। भाजपा ने चेतावनी दी कि जो भी गुरुओं का निरादर करेगा, उसे जनता के गुस्से का सामना करना ही पड़ेगा। पंजाब इस अपमान को कभी भूल नहीं सकता।

धरने प्रदर्शन के दौरान भाजपा नेताओं ने पंजाब सरकार और पुलिस पर इस मामले में दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री को बचाने का आरोप लगाया। उन्होंने चेतावनी दी कि इस तरह की राजनीति करने वालों को भविष्य में इसका भारी खामियाजा भुगतना पड़ेगा। मोगा में भी शिरोमणि अकाली दल ने डीसी कार्यालय के बाहर रोष प्रदर्शन किया। गया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *