आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक हुई, जिसमें कुल 19 प्रस्ताव आए। बैठक में बिजली लाइन का मुआवजा बढ़ाया गया। केंद्र के नए निर्देश को अडॉप्ट किया गया। टावर और उसके एक मीटर परिधि के एरिया का 200% सर्किल रेट का कर दिया गया है। सर्किल रेट और मार्किट रेट में अंतर पर एक समिति बनेगी, जो प्रभावित भूमि मालिकों के लिए काम करेगी।
जन विश्वास एक्ट लाया जाएगा और छोटे अपराधों में सजा को लेकर बदलाव किए गए हैं। अब छोटे अपराध में जेल नहीं बल्कि जुर्माना देना होगा। जैसे किसी जैविक कृषि में अधिसूचित क्षेत्र में कोई पेस्टिसाइड का इस्तेमाल करेगा तो वहां एक लाख जुर्माना और एक साल जेल की सजा थी, अब सजा को हटाकर जुर्माना पांच लाख कर दिया गया है ।
