पंजाब/ लुधियाना

संवाददाता  : अनिल सौदा

एसएसपी खन्ना डॉ. दर्पण आहलूवालिया ने समराला के नशा मुक्ति केंद्र का दौरा कर वहां के हालात का जायजा लिया और भर्ती युवकों की इलाज सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की।

एसएसपी खन्ना ने नशे की रोकथाम के लिए पुलिस एवं स्वास्थ्य विभाग के बीच मजबूत तालमेल पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखना पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।

चल रही मुहिम “युद्ध नशों के विरुद्ध” अभियान के तहत सीनियर पुलिस अधिकारी एसएसपी खन्ना डॉ. दर्पण आहलूवालिया ने एसएमओ समराला के साथ मंगलवार को सिविल अस्पताल, समराला  स्थित नशा मुक्ति केंद्र का दौरा किया। इस मौके पर उन्होंने केंद्र में चल रही नशा मुक्ति और इलाज सेवाओं का जायजा लिया और इलाज के लिए यहां लाए गए मरीजों को दी जा रही सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

एसएसपी खन्ना ने कहा कि नशे की समस्या से निपटने के लिए पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के बीच मजबूत तालमेल स्थापित होना बेहद जरूरी है। इस विषय में एक महत्वपूर्ण मीटिंग करके नशे की रोकथाम, नशा तस्करी पर सख्त कार्रवाई और नशा पीड़ित व्यक्तियों को इलाज और पुनर्वास की सुविधाएं मुहैया करवाने के संबंध में कारगर साबित होने वाली रणनीतियों पर विचार-विमर्श किया गया।

एसएसपी ने कहा कि पुलिस द्वारा नशों की सप्लाई चेन को तोड़ने के लिए लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है, जबकि स्वास्थ्य विभाग द्वारा नशा पीड़ितों को इलाज, काउंसलिंग और अन्य जरूरी स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जा रही हैं। दोनों विभागों के साझा प्रयासों से नशे के खिलाफ जागरूकता और रोकथाम मुहिम को और अधिक प्रभावशाली बनाया जाएगा।

डॉ. दर्पण आहलूवालिया ने कहा कि खन्ना पुलिस, स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर “नशा-मुक्त पंजाब” के निर्माण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने युवाओं और आम लोगों से अपील की, कि वे किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहें और अपने आस-पास किसी व्यक्ति को नशे की लत से पीड़ित देखने पर उसे इलाज और काउंसलिंग कराने के लिए प्रेरित करें।

उन्होंने कहा कि नशों के विरुद्ध यह लड़ाई सिर्फ पुलिस या किसी एक विभाग की नहीं, बल्कि पूरे समाज की साझी जिम्मेदारी है। पुलिस, स्वास्थ्य विभाग, परिवारों, शिक्षा संस्थानों और सामाजिक संगठनों के सामूहिक प्रयास से ही युवा पीढ़ी को नशे के दलदल से बचा कर एक स्वस्थ, सुरक्षित और नशा-मुक्त समाज बनाना सुनिश्चित किया जा सकता है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *