नई दिल्ली: प्रत्येक वर्ष 8 मार्च को पूरे विश्व में में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष यानि 2026 में महिला दिवस 8 मार्च, रविवार को मनाया जा रहा है। यह दिन महिलाओं की उपलब्धियों, संघर्षों और समाज में उनके अमूल्य योगदान को सम्मान देने के लिए समर्पित है। 

प्रत्येक वर्ष 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है, जो महिलाओं की उपलब्धियों, योगदान और समानता का मजबूत संदेश प्रदान करता है। राजधानी दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया और फिट इंडिया आंदोलन ने ‘मजबूत महिलाएं, मजबूत राष्ट्र’ विषय पर तीन दिवसीय उत्सव प्रारंभ किया है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया और फिट इंडिया मूवमेंट के तहत ‘मजबूत महिलाएं, मजबूत राष्ट्र’ थीम पर 7 से 9 मार्च 2026 तक जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में तीन दिवसीय महिला-केंद्रित उत्सव प्रारंभ हो चुका है, जिसका उद्घाटन समारोह शनिवार को संपन्न हुआ।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2026 की वैश्विक थीम है, ‘दान से लाभ’ , मतलब जब आप किसी को कुछ देते हैं तो बदले में आपको भी उसका लाभ मिलता है।

अमेरिका में कामकाजी महिलाओं ने 8 मार्च को अपने अधिकारों को लेकर आंदोलन करते हुए मार्च निकाला था। जिसके बाद सोशलिस्ट पार्टी ने इस दिन महिला दिवस मनाने का एलान किया। साल 1917 में पहले विश्व युद्ध के दौरान रूस की महिलाओं ने ब्रेड और पीस के लिए हड़ताल की थी। परिणाम स्वरूप सम्राट निकोलस ने अपना पद त्याग दिया और महिलाओं को मतदान करने का अधिकार मिल गया।

यह देख कर यूरोप की महिलाओं ने भी कुछ दिन बाद 8 मार्च को पीस ऐक्टिविस्ट्स का समर्थन करते हुए रैलियां निकाली। इस वजह से 08 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मान्यता मिल गई। बाद में 1975 में संयुक्त राष्ट्र ने भी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को मान्यता प्रदान कर दी।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *