उत्तराखंड: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में नेशनल एसोसिएशन फॉर पेरेंट्स स्टूडेंट्स राइट्स यानि NAPSR बुक बैंक के नौवें स्थापना दिवस पर लगभग सौ बच्चों को स्टेशनरी व बैग वितरित किये जाएंगे । संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरिफ खान ने बताया कि एनएपीएसआर द्वारा प्रत्येक वर्ष मार्च में अपने स्थापना दिवस के अवसर पर लगभग सौ बच्चों को स्टेशनरी वितरण की जाती है। इस कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु एक बैठक एनएपीएसआर के रायपुर स्थित कार्यालय में आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता वरिष्ठ समाज सेवी कृष्ण कुमार अरोड़ा ने एवं संचालन संस्था के अध्यक्ष आरिफ खान ने किया ।
इस वर्ष आयोजित होने वाले बुक बैंक स्थापना दिवस के कार्यक्रम हेतु सर्वसम्मति से तय किया गया कि कार्यक्रम 31 मार्च 2026 दिन मंगलवार महावीर जयंती के अवसर पर मनाया जाएगा। इस कार्यक्रम में बच्चों को स्टेशनरी वितरण करने के साथ ही बच्चों व अभिभावकों को ट्रैफिक नियमों के बारे मे नुक्कड़ नाटक एवं ट्रैफिक पुलिस द्वारा जागरूक किया जाएगा । बच्चों के उज्ज्वल भविष्य हेतु करियर काउंसलर द्वारा उनकी काउंसलिंग की जायेगी और उनका मार्गदर्शन किया जाएगा। बच्चों को अवसाद व नशे की लत से बचाने के लिए मनोवैज्ञानिक एवं मनोचिकित्सक पवन शर्मा द्वारा उनकी एवं उनके अभिभावकों की काउंसलिंग की जाएगी। साथ ही नगर निगम देहरादून की मुहिम RRR का शुभारंभ भी NAPSR BOOK BANK में किया जाएगा ।
बैठक मे अपने विचार रखने तथा आगामी बुक बैंक स्थापना दिवस के कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु अपने विचारों, सुझावों, सहयोग से मार्गदर्शन के लिए शिक्षिका व समाज सेविका श्रीमती विभा नौडियाल, समाज सेविका श्रीमती अनुराधा भान, श्रीमती कविता खान, श्रीमती अफसाना सुल्तान, गार्गी नौडियाल, अमर सिंह, मनेंद्र साही, रामचन्द्र यादव, आलियाह खान इत्यादि का विशेष योगदान रहा।
