उत्तराखंड : मौसम विभाग ने वीरवार को उत्तराखंड के कई जिलों में बारिश-आंधी-बर्फबारी और बिजली गिरने की संभावना जताई है। गरज-चमक के साथ लगभग 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है। दोपहर दो बजे करीब राजधानी देहरादून के कई इलाकों में बारिश शुरू हो गई।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार उत्तराखंड में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। बदरीनाथ, केदारनाथ समेत ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी शुरू हो गई है और मैदानी जिलों में आंधी-तूफान की आशंका बनी हुई है।
उत्तराखंड में गुरुवार को मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में सुबह बर्फबारी हुई, जिससे एक बार फिर कड़ाके की ठंड लौट आई है। मौसम विभाग ने पहले ही राज्य में मौसम बदलने की संभावना जताई थी जोकि सच होती दिखाई दे रही है
उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट ली और पहाड़ों को सफेद चादर से ढक दिया जिससे क्षेत्र में ठंड का असर बढ़ गया। ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फ के बीच दृश्य बेहद मनमोहक नजर आ रहे हैं। मैदानी और मध्यम ऊंचाई वाले जिलों में मौसम का दूसरा रूप देखने को मिल रहा है। कई इलाकों में बारिश, तेज हवाएं और गरज-चमक की स्थिति बनी हुई है। देहरादून, हरिद्वार, उधम सिंह नगर, पौड़ी, टिहरी, नैनीताल और चंपावत में करीब 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और बिजली गिरने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
वहीं मौसम विभाग के अनुसार चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ में भी तेज हवाओं के साथ मौसम बिगड़ सकता है। बागेश्वर और पिथौरागढ़ में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। विभाग के अनुसार आने वाले एक-दो दिनों में तापमान में 5 डिग्री तक गिरावट दिखाई दे सकती है। खराब मौसम को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह जारी की गई है। साथ ही लोगों से सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा न करने की अपील की है।
