उत्तराखंड : उत्तराखंड में राज्य सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रदेश भर में जन-जन की सरकार, चार साल बेमिसाल थीम पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। 23 से 25 मार्च तक आयोजित होने वाले कार्यक्रमों का श्रीगणेश मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को परेड ग्राउंड से किया। इस दौरान परेड ग्राउंड में लगे स्टालों का उद्घाटन करने पहुंचे सीएम ने सेल रोटी भी बनाई। प्रदेश के सभी जनपदों में कार्यक्रम का प्रसारण भी किया जाएगा।

भाजपा सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर परेड ग्राउंड में आयोजित चार साल बेमिसाल कार्यक्रम का शुभारंभ सीएम धामी ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, सुबोध उनियाल, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, विधायक खजानदास, सविता कपूर, मेयर सौरभ बहुगुणा मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने शानदार और ऐतिहासिक कार्यों को अंजाम दिया है। पहली बार हुए कार्यों की  बात करें तो प्रदेश यूसीसी लागू करने वाला पहला राज्य बना, सबसे ज्यादा कठोर नकल निरोधक कानून राज्य में लागू हुआ। इसी प्रकार राज्य में कठोरतम धर्मांतरण कानून लाया गया। राज्य की आर्थिकी में डेढ़ गुना से ज्यादा की वृद्धि, जीएसडीपी में 7.23 प्रतिशत और प्रति व्यक्ति आय में 41 प्रतिशत का इजाफा हुआ। 20 हजार से ज्यादा नए उद्योग स्थापित किए गए और साथ ही बिजली उत्पादन में भी तीन गुनी वृद्धि हुई है।

प्रदेश की भाजपा सरकार ने देश और प्रदेश का भविष्य कहे जाने वाली युवा पीढ़ी के लिए भी ऐतिहासिक कार्य किए हैं। उन्होंने कहा कि चार वर्षों में मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में सरकार ने प्रत्येक क्षेत्र में नई ऊंचाइयां को छुआ है। प्रदेश की जनता, सरकार के विकास और कल्याण के कार्यों से खुश एवं संतुष्ट है। जनता की यही संतुष्टि वर्तमान सरकार को शेष एक वर्ष में और ज्यादा कर्मठता और क्षमता से काम करने की प्रेरणा दे रही है। उन्होंने दावा किया कि आज की परिस्थिति में पीएम मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में 2027 का चुनाव हम भारी बहुमत से जीतेंगे। आने वाले एक साल का कार्य, इसमें बोनस साबित होगा और हमारी जीत को प्रचंड बनाने में मददगार साबित होगा।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *