हिमाचल प्रदेश : हिमाचल प्रदेश में भाजपा के राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन ने कांग्रेस सरकार पर जुबानी हमला किया है। उन्होंने कहा कि चुनाव में जनता भाजपा समर्थित प्रत्याशियों को वोट देगी। जनता कांग्रेस सरकार को ऐसा राजनीतिक संदेश दे कि वह अब झूठ, धोखे और कुशासन को स्वीकार नहीं करेगी। 

भाजपा के राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश आज आर्थिक तबाही भ्रष्टाचार, कर्ज और प्रशासनिक विफलताओं के सबसे मुश्किल दौर से गुजर रहा है। उन्होंने प्रदेश की जनता से भावनात्मक अपील की और कहा कि नगर निगम, जिला परिषद, पंचायत समिति और पंचायत चुनाव केवल स्थानीय चुनाव नहीं हैं, बल्कि हिमाचल को बचाने का एक बड़ा मौका है।

भाजपा के राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश आज आर्थिक तबाही, कर्ज, भ्रष्टाचार और प्रशासनिक विफलताओं के सबसे कठिन दौर से गुजर रहा है। उन्होंने प्रदेश की जनता से भावनात्मक अपील करते हुए कहा कि नगर निगम, जिला परिषद, पंचायत समिति और पंचायत चुनाव केवल स्थानीय चुनाव नहीं हैं, बल्कि हिमाचल को बचाने का एक बड़ा अवसर हैं।

हर्ष महाजन ने कहा कि आज हिमाचल की जनता के पास एक ऐसा लोकतांत्रिक मौका आया है जो पांच सालों में एक बार आता है। उन्होंने कहा कि भाजपा समर्थित प्रत्याशियों को वोट देकर जनता कांग्रेस सरकार को राजनीतिक संदेश देगी। प्रदेश की जनता अब झूठ, धोखे और कुशासन को अब और अधिक स्वीकार नहीं करेगी।

सांसद ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने ढाई से चार वर्षों के कार्यकाल में हिमाचल प्रदेश को आर्थिक रूप से पूर्णतया कमजोर कर दिया है। जनता पर हो रहे अत्याचार, महंगाई, बढ़ते टैक्स और विकास कार्यों की बंदी से प्रदेश संकट में है। उन्होंने कहा कि आज हर वर्ग यानि युवा, बेरोजगार, कर्मचारी, किसान, महिला और व्यापारी कांग्रेस सरकार से खिन्न है।

हर्ष महाजन ने कहा कि यदि किसी को उनकी बात पर अविश्वास है तो वह नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक की रिपोर्ट देख सकता है। रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश के 12 निगम और बोर्ड इस समय ₹6454 करोड़ से ज्यादा के घाटे में चल रहे हैं। अकेला बिजली बोर्ड ₹3246 करोड़ से ज्यादा के घाटे में पहुंच गया है। हिमाचल पथ परिवहन निगम पर लगभग ₹10,966 करोड़ और वित्त निगम पर ₹180 करोड़ से ज्यादा का आर्थिक बोझ है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने पुरानी पेंशन योजना बहाल तो कर दी, लेकिन उसके लिए अलग से कोई पेंशन फंड तक नहीं बनाया गया। इसका मतलब यह है कि आने वाले वर्षों में पेंशन का सारा बोझ प्रत्यक्ष रूप से प्रदेश के खजाने पर पड़ेगा और भविष्य में आर्थिक संकट और अधिक गंभीर हो जाएगा।

हर्ष महाजन ने कहा कि सीएजी रिपोर्ट में यह तथ्य भी सामने आया है कि वर्ष 2023-24 में हिमाचल प्रदेश को ₹5558 करोड़ का राजस्व घाटा हुआ, जबकि राजकोषीय घाटा ₹11,266 करोड़ तक पहुंच गया। उन्होंने कहा कि एफआरबीएम एक्ट के अनुसार यह सीमा 3.5 प्रतिशत होनी चाहिए थी, लेकिन हिमाचल में यह 5.43 प्रतिशत तक पहुंच गई है। इससे स्पष्ट होता है कि सरकार जितना कमा रही है उससे कहीं ज्यादा खर्च कर रही है और कर्ज ले रही है।

उन्होंने कहा कि अब स्थिति इतनी गंभीर हो चुकी है कि सरकार पुराने कर्ज उतारने के लिए नया कर्ज ले रही है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि सरकार की कुल आय का 70 प्रतिशत से अधिक हिस्सा केवल वेतन, पेंशन और ब्याज चुकाने में ही समाप्त हो रहा है। ऐसी स्थिति में विकास कार्यों, युवाओं के रोजगार, सड़क, स्वास्थ्य और शिक्षा के लिए पैसा कहां से आएगा, यह एक बड़ा सवाल है।

भाजपा सांसद ने कहा कि प्रदेश के सात बड़े सरकारी उपक्रमों की नेटवर्थ अब नकारात्मक हो चुकी है, मतलब उनका घाटा इतना बढ़ चुका है कि उनकी मूल पूंजी तक समाप्त हो चुकी है। उन्होंने कहा कि बिजली बोर्ड और परिवहन निगम जैसे संस्थान भारी कर्ज में डूब चुके हैं और अंत में इसका बोझ प्रदेश की जनता पर ही डाल दिया जाएगा।

हर्ष महाजन ने कहा कि यह सिर्फ आंकड़ों की बात नहीं है, बल्कि यह हिमाचल प्रदेश की भयावह वास्तविकता है। उन्होंने कहा कि यदि आज जनता नहीं जागी तो आने वाले समय में न तो युवाओं को रोजगार मिलेगा और न ही विकास के लिए कोई बजट बचेगा।

उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील करते हुए कहा कि यह चुनाव केवल उम्मीदवार चुनने का नहीं बल्कि हिमाचल प्रदेश के भविष्य को बचाने का भी चुनाव है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने प्रदेश को तबाही की ओर धकेल दिया है और अब समय आ गया है कि जनता लोकतांत्रिक तरीके से इसका माकूल जवाब दे।

हर्ष महाजन ने कहा कि भाजपा जनता के बीच विकास, पारदर्शिता और जनहित के मुद्दों को लेकर जा रही है, जबकि कांग्रेस केवल झूठी गारंटियों, आर्थिक अव्यवस्था और राजनीतिक भ्रम फैलाने का काम कर रही है। उन्होंने विश्वास जताते हुए कहा कि प्रदेश की जनता इस बार चुनाव में कांग्रेस को मुंहतोड़ जवाब देगी।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *