दिल्ली पुलिस की विशेष सेल ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है । पुलिस ने आरजू-अनमोल बिश्नोई और हैरी बॉक्सर सिंडिकेट से जुड़े पांच कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इन अपराधियों की गिरफ्तारी की कड़ी राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी सोनू , लॉयन बार एंड रेस्टोरेंट के मालिक आशु महाजन और इंद्रप्रीत सिंह की हत्याओं से जुड़ी बताई जा रही है। 

ये वांछित अपराधी पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में भी अपनी आपराधिक जड़े जमाए हुए थे। इनकी गिरफ्तारी से इन राज्यों में फैले कई अनसुलझे आपराधिक मामलों के खुलासे की उम्मीद भी जगी है।

बता दें कि 1 दिसंबर, को चंडीगढ़ के सैक्टर 26 में लॉरेंस बिश्नोई के करीबी गैंगस्टर इंद्रप्रीत सिंह उर्फ पैरी की ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई थी। साथ ही पंचकूला में अमरावती के कॉस्मो मॉल के बाहर 5 जून, गुरुवार की देर रात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल के इशारे पर राष्ट्रीय स्तर के कबड्डी खिलाड़ी सोनू नोल्टा पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर उनकी भी हत्या कर दी गई थी। स्विफ्ट कार सवार बदमाशों ने सोनू नोल्टा पर ताबड़तोड़ 15 गोलियां दागीं थीं , जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *