पंजाब
संवाददाता :अनिल सौदा


बॉर्डर पार से भारत में लगातार हो रही स्मगलिंग पर रोक लगाने में एक बार फिर पुलिस को कामयाबी हासिल हुई है। इसी कड़ी में एक ड्रग स्मगलर को 17 करोड़ रुपए कीमत की 3 किलो 540 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले वह 20 करोड़ रुपए की हेरोइन के मामले में भी भगोड़ा घोषित किया गया था।

पुलिस ने गिरफ्तार किए गए उक्त ड्रग स्मगलर और उसके अतिरिक्त तीन – चार अन्य ड्रग स्मगलरों की पहचान भी कर ली है। पुलिस के अनुसार उन्हें भी जल्द गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस ड्रग तस्करी की चेन तोड़ने का लगातार प्रयास कर रही है, और यह गिरफ्तारी पुलिस की एक बड़ी कामयाबी है।

पंजाब की फिरोजपुर पुलिस की ड्रग स्मगलरों के खिलाफ यह एक उल्लेखनीय कामयाबी है। फिरोजपुर पुलिस ने 17 करोड़ रुपये की हेरोइन और अवैध हथियारों के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है।

घटना के बारे में जानकारी देते हुए एसएसपी फिरोजपुर भूपिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस को खबर मिली थी कि एक ड्रग स्मगलर जिसकी उन्हें पूर्व से हेरोइन तस्करी के एक केस में तलाश थी, वह दोबारा से हेरोइन की खेप सप्लाई करने जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीमों ने नाकाबंदी करके आरोपी को करीब 17 करोड़ रुपए की 3 किलो 540 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी की तलाशी में उसके पास से दो गैर-कानूनी पिस्टल और दो मोबाइल फोन भी बरामद हुए हैं जिनसे वह पाकिस्तान में बैठे अन्य ड्रग स्मगलरों से संपर्क करता था। आरोपी पंजाब और आस-पास के राज्यों में ड्रग स्मगलरों से संपर्क करके हेरोइन की खेप सप्लाई किया करता था।

पुलिस गिरफ्त में आए आरोपी की पहचान गांव खाई फाइम के गुरजीत सिंह उर्फ जीता के रूप में हुई है, जिसकी पुलिस को पहले से ही तलाश थी। उसके खिलाफ NDPC एक्ट की अलग-अलग धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।

जांच के दौरान पुलिस ने उसके कुछ साथियों की भी पहचान की है और उन्हें भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा, ताकि इस पूरे नेटवर्क को तोड़ा जा सके। पुलिस की इस कार्रवाई को एक बड़ी कामयाबी के तौर पर देखा जा रहा है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *