उत्तर प्रदेश: समूचा उत्तर प्रदेश ठंड की गिरफ्त में है। प्रदेश इस समय कड़ाके की सर्दी और भीषण कोहरे की प्रकोप जारी है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए 50 जिलों में ठंड और कोहरे का अलर्ट जारी किया है। विभाग ने लोगों के मोबाइल फ़ोन पर मौसम संबंधी चेतावनी संदेश भेजे हैं।

शुक्रवार को लगभग प्रदेशभर में ही घना कोहरा छाया रहा। शनिवार के लिए माैसम विभाग ने 50 जिलों में अत्यधिक घने कोहरे का रेड अलर्ट जारी किया है। साथ ही तराई और पूर्वी यूपी समेत लगभग 40 जिलों के लिए शीत दिवस की चेतावनी जारी की गई है। इन जिलों में दिन के तापमान में भारी गिरावट का अंदेशा है।

शुक्रवार को वाराणसी, प्रयागराज, कानपुर, दिल्ली और उत्तराखंड से सटे जिलों में घने कोहरे की माैजूदगी के साथ सर्द पछुआ हवाएं चलीं। राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई। घने कोहरे के चलते आगरा, बरेली, कुशीनगर और गोरखपुर में सुबह के वक्त दृश्यता शून्य तक पहुंच गई।

आंचलिक माैसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वैज्ञानिकों के अनुसार , रविवार से यूपी में लगातार दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहे हैं। इसके असर से दिन के तापमान में 2 डिग्री तक की बढ़त और कोहरे के घनत्व में थोड़ी गिरावट आएगी।

भीषण ठंड और घने कोहरे को देखते हुए राज्य सरकार ने अलर्ट जारी किया है। सचेत एप के माध्यम से 12 करोड़ से अधिक मोबाइल उपभोक्ताओं को मौसम चेतावनी संदेश भेजा गया। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों का बुलेटिन जारी करते हुए 50 जिलों में रेड अलर्ट और 40 जिलों में शीत दिवस की चेतावनी जारी की है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *