असम : असम में होजाई जिले की लुमडिंग डिविजन में शनिवार सुबह राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन की जंगली हाथियों के झुंड से टक्कर हो गई। यह दुखद घटना सैरांग – नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस के साथ घटित हुई। इस दुर्घटना में कई हाथियों की मौत तो गई। राहत की बात यह रही कि किसी भी यात्री को कोई गंभीर चोट नहीं पहुंची। इस भीषण टक्कर से ट्रेन का ईंजन और कई डिब्बे पटरी से उतर गए।

वन अधिकारियों के अनुसार, कई हाथियों की जान चली गई और कुछ हाथी घायल हुए हैं। इस हादसे के बाद ऊपरी असम और पूर्वोत्तर में रेलमार्ग बाधित हो गया है। रेलवे प्रशासन  राहत और बचाव कार्य में लगा है। रेलवे ने तुरंत ही यात्रियों की सुरक्षा और उनके बाकी के सफर के प्रबंध कार्य शुरू कर दिए हैं।

पूर्वोत्तर फ्रंटियर रेलवे के मुताबिक, इस हादसे की वजह से जमुनामुख – कंपुर सेक्शन पर रेल सेवा बाधित हो गई है। रेलवे प्रशासन ने ट्रेनों को वैकल्पिक मार्गों से भेजना शुरू कर दिया है, ताकि यात्रियों को कोई परेशानी न हो। दुर्घटना में क्षतिग्रस्त हुई पटरी की मरम्मत का कार्य भी प्रारंभ कर दिया गया है।

सैरांग – नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन मिजोरम के सैरांग से दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल के बीच चलती है। यह ट्रेन उत्तर – पूर्व और राजधानी दिल्ली के बीच कनेक्टिविटी का काम करती है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *