पंजाब/ लुधियाना

संवाददाता : अनिल सौदा 

आज हमारे देश को आजाद हुए 80 साल हो चुके हैं। समस्त देशवासी हर्षोल्लास और धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं। स्वतंत्रता दिवस के लिए भारत सरकार ने कुछ हिदायते लागू की हुई हैं, जिनमें शराब दुकान व ठेके बंद रखने का प्रावधान भी सम्मिलित है।

लेकिन हमारे देश के कुछ शराब कारोबारी स्वतंत्रता दिवस पर इन नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए नजर आए। पुलिस और प्रशासन से बेखौफ होकर और कानून को धता बताते हुए उन्होंने दिनदहाड़े अपने ठेके से ओवर रेट पर शराब बेची।

ऐसा ही एक मामला पंजाब के लुधियाना से भी सामने आया है। यहां के जागरूक पत्रकारों ने इस शराब कारोबारी की धमकी की परवाह न करते हुए उसकी इस काली करतूत की वीडियो बनाकर प्रशासन को भेजी गई।

पंजाब के लुधियाना में स्वतंत्रता दिवस पर बंद दुकान से बिकती शराब

अब देखना यह है कि प्रशासन इस शराब कारोबारी के ऊपर कौन सी धारा के अंतर्गत और कितनी कानूनी कार्रवाई करता है। समाचार में दिखाया जा रहा यह वीडियो लुधियाना नूर वाला रोड नियर आलू स्टोर का बताया जा रहा है, जहां शर्मा ग्रुप के शराब ठेके से चोरी छुपे, शटर बंद होने के बावजूद चोरी से और ओवर रेट पर शराब बेची जा रही है।

यह खबर पंजाब के संवाददाता से प्राप्त सूत्रों के अनुसार है, और capital24x7newz इसकी पुष्टि नहीं करता है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *