पंजाब/ लुधियाना
संवाददाता : अनिल सौदा
पंजाब में लुधियाना शहर के सेक्टर 32 में देव हॉस्पिटल के डॉक्टरों की लापरवाही के कारण एक 5 साल की बच्ची की मृत्यु हो गई। बच्ची के परिजनों का कहना है कि बच्ची के छत पर से गिर जाने के कारण वह उसे उपचार के लिए देव अस्पताल में लेकर आए थे।
बच्ची के परिजनों ने आरोप लगाया कि अस्पताल पहुंचने तक बच्ची बिल्कुल ठीक थी परंतु डॉक्टर ने हमारी बच्ची का इलाज ठीक प्रकार से ठीक नहीं किया, जिस कारण हमें अपनी बच्ची से हाथ धोना पड़ा। परिजनों ने यह भी बताया कि वह अपनी बच्ची को तकरीबन 1:30 बजे देव अस्पताल में लेकर आ गए थे, लेकिन करीब एक घंटे बाद उनसे कहा गया कि बच्ची को रेफर करना होगा।
रेफर करने के तुरंत बाद डॉक्टर ने परिजनों को फोन कर कहा कि आप उसे दोबारा हमारे अस्पताल में ले आएं हम उसका उचित इलाज करके उसे बिल्कुल ठीक कर देंगे। हम जब दोबारा उनके अस्पताल में बच्ची को लेकर गए तो इलाज में लापरवाही बरती गई और इस कारण हमारी बच्ची की जान चली गई।
बच्ची की जान जाते ही उसके परिजनों ने अस्पताल के बाहर धरना लगाकर डॉक्टर के खिलाफ रोष व्यक्त किया। अस्पताल के आसपास निवास करने वाले लोगों का यह भी कहना है कि यह जो हादसा हुआ है, यह पहली बार नहीं हुआ है। पहले भी इस अस्पताल में डाक्टर की लापरवाही के चलते तीन – चार बच्चों की जान जा चुकी है।