पंजाब/ चंडीगढ़
संवाददाता। : अनिल सौदा
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने प्रेसवार्ता का आयोजन किया। वार्ता के दौरान मुख्यमंत्री ने बताया कि खेल वतन पंजाब का चौथा सीजन प्रारंभ होने जा रहा है।
बता दें कि खेल वतन पंजाब का पहला सीजन 2022 में आयोजित किया गया था और इसमें विभिन्न उम्र और विभिन्न कैटेगरी के साढ़े 3 लाख से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। इस दौरान 6 करोड़ 82 लाख रुपए की धनराशि खिलाड़ियों को उपहार स्वरूप वितरित की गई थी।
इस खेल का दूसरा सीजन 2023 आयोजित किया गया था जिसमें 4 लाख से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। इस दौरान 8 करोड़ 87 लाख रुपए की धनराशि खिलाड़ियों को दी गई थी।
खेल वतन का तीसरा सीजन 2024 में आयोजित किया गया था और इसमें 4 लाख 35 हज़ार से ज्यादा खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। इस दौरान 9 करोड़ 76 लाख की राशि खिलाड़ियों में वितरित की गई।वर्ष 2025 का सीजन पंजाब में आई बाढ़ के कारण नहीं हो पाया था।
वर्तमान वर्ष में मशाल मार्च चल रही है और 12 अगस्त से पंजाब के अलग – अलग जिलों में से होकर बठिंडा पहुंचेगी, जहां पर 05 सितंबर को उद्घाटन समारोह आयोजित होगा। इस बार का सीजन 29 सितंबर तक चलेगा और इसका समाप्ति समारोह पटियाला में किया जाएगा।
इस बार के आयोजन में लगभग 10 लाख खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। 9 वर्गो में खिलाड़ियों के ऐज ग्रुप को बांटा जा रहा है। 14 वर्ष से लेकर 17 वर्ष 21 से 30, 31 से 40, 41 से 50 , 51 से 60 ,61 से 70, 70 से ऊपर की उम्र के खिलाड़ियों के 38 खेलो के लिए मुकाबले होंगे। इस वर्ष पहली बार खिलाड़ियों की मांग पर लड़के – लड़कियों का टेनिस बॉल क्रिकेट मैच भी कराया जाएगा।
ब्लॉक स्तर के खेल 3 से 15 सितंबर तक होंगे। जिला स्तर के खेल 20 सितंबर से 30 सितंबर तक होंगे। एथेलेटिक्स खो-खो , कबड्डी , फुटबॉल , वाली बॉल , हैंड बॉल , सॉफ्ट बॉल , जूडो , हॉकी , बैडमिंटन इत्यादि को मिलाकर इसमें कुल 38 खेल शामिल हैं।
मुख्यमंत्री ने बताया कि हम खिलाड़ियों को खेलों की तैयारी करने के लिए भी आर्थिक सहायता प्रदान करते हैं। हमारी सरकार ओलंपिक खेलों की तैयारी के लिए 15 लाख रूपए देती है और कॉमन वेल्थ खेलो के लिए 8 लाख रुपए प्रदान किए जाते हैं। इस बार हुए कॉमन वेल्थ खेलो में पंजाब के 11 खिलाड़ियों को 8 – 8 लाख रूपए की आर्थिक सहायता दी गई। खिलाड़ियों की तैयारियों के लिए 3148 गांवों में खेल मैदान बनवाए गए।