नई दिल्ली: एअर इंडिया की एक उड़ान को तकनीकी खराबी के चलते मुंबई के लिए अपनी यात्रा बीच में ही रोककर वापिस दिल्ली लौटना पड़ा। विमान के सभी यात्री और चालक दल के सदस्य सुरक्षित हैं।
आज दिल्ली से मुंबई जा रही एयर इंडिया फ्लाइट टेकऑफ के कुछ देर बाद एक तकनीकी समस्या का सामना करना पड़ा, जिसकी वजह से विमान को सुरक्षित तरीके से वापिस दिल्ली हवाई अड्डे पर उतारना पड़ा। विमान में सवार सभी यात्री और चालक दल के सदस्य सुरक्षित बताए जा रहे हैं। एयर इंडिया ने इस घटना पर कहा कि उसके लिए यात्रियों की सुरक्षा सर्वोपरि है।
मिली जानकारी के अनुसार, आईजीआई एयरपोर्ट से सोमवार सुबह टेक-ऑफ के बाद दिल्ली से मुंबई जा रहे एयर इंडिया के विमान का एक इंजन बंद हो गया, जिसके बाद उसे वापस दिल्ली में ही लैंड कराना पड़ा। सभी यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित हैं। एयर इंडिया ने यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की है।
एयर इंडिया ने इस अप्रत्याशित स्थिति की वजह से हुई असुविधा के लिए खेद जताया है। एयरलाइन ने बताया कि विमान की आवश्यक जांच की जा रही है।
