नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में कल से वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर देखने को मिल रहा है। इसकी वजह से मौसम खराब है और यह दिल्लीवासियों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। इसके चलते लोगों को बहुत परेशानी झेलनी पड़ रही है। लोगों की परेशानी को देखते हुए और इस समस्या से निजात पाने के लिए दिल्ली सरकार के वन और पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने दिल्ली में प्रदूषण के खिलाफ युद्धस्तर पर मुहिम चलाई हुई है।

वन और पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा

इस मुहिम से पिछले चार दिनों से GRAP-4 के तहत लगाए गए नियमों का सकारात्मक परिणाम देखने को मिल रहा है। इस दौरान दिल्ली में 2,12,332 वाहनों का PUCC टेस्ट किया गया जिनमें से करीब 10,000 गाड़ियां टेस्ट में असफल रहीं। टेस्ट में फेल रहे वाहनों से निकलने वाले प्रदूषण का स्तर तय मानकों से ज्यादा था। PUCC टेस्ट में असफल हुई गाड़ियों के लिए उन्हें ठीक करा कर दोबारा PUCC कराना आवश्यक किया गया है। हजारों गाड़ियों को जो BS6 से कम है उनका दिल्ली में आना प्रतिबंधित किया गया है। दिल्ली में उन्हीं वाहनों को आने की अनुमति है, जो BS6 के नियमों का पालन करती हैं। पर्यावरण मंत्री ने बताया कि इस नियम को लागू करने से दिल्ली में ट्रैफिक भी कुछ कम हुआ है। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास दिल्ली को हर हाल में प्रदूषण मुक्त बनाना है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *