उत्तराखंड : उत्तराखंड को प्रकृति ने बहुत सुंदरता प्रदान की है। यहां विश्व भर में प्रसिद्ध पर्यटक स्थल, नैनीताल और मसूरी जैसे हिल स्टेशन स्थित हैं। इनके साथ ही उत्तराखंड में एक ऐसा हिल स्टेशन भी मौजूद है, जहां से चारों तरफ की वादियों और हिमालयी की चोटियों का बेहद खूबसूरत 360-डिग्री पैनोरमिक व्यू दिखाई देता है।
यह हिल स्टेशन उत्तराखंड का पौड़ी है, जहां से हिमालय का अद्भुत नजारा देखकर पर्यटक शिमला, मनाली, दार्जिलिंग और गंगटोक जैसे पर्यटक स्थलों को भूल – सा जा रहे हैं।
उत्तराखंड में बीते दो दिनों हुई बारिश के पश्चात हिमालय की ऊंची पर्वत चोटियां बर्फ की सफेद चादर से ढक गई हैं। चारधाम क्षेत्र में भी बर्फबारी होने से पहाड़ों का नजारा बेहद खूबसूरत नजर आ रहा है। बर्फबारी की खबरों और हिमालय के बदले इस मनमोहक स्वरूप से चारधाम की यात्रा पर आए श्रद्धालुओं के चेहरों पर खुशी देखने को मिल रही है। मौसम में आए इस बदलाव से प्रदेश के पर्यटक स्थलों की खूबसूरती में चार चांद लग गए हैं।
पौड़ी जनपद में विगत दो दिनों से बारिश का सिलसिला चलता रहा। बारिश के पश्चात तापमान में गिरावट दर्ज की गई है और ठंड का अहसास बढ़ गया। बारिश के बाद मौसम साफ होने और बादलों की आवाजाही के बीच हिमालय की पर्वत श्रृंखलाएं बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं।
बादलों के आगोश में लिपटे ऊंचे पहाड़ और उनके पीछे बर्फ से ढकी पर्वत चोटियों का सुंदर नजारा प्रकृति प्रेमियों और पर्यटकों को खूब आकर्षित कर रहा है।बात यह है कि पौड़ी शहर से हिमालय की एक लंबी और विशाल पर्वत श्रृंखला का मनोरम दृश्य दिखाई देता है. मौसम अनुकूल होने पर यहां से हिमालय की कई प्रसिद्ध बर्फीली चोटियों के दीदार किए जा सकते हैं. इनमें चौखंबा, नंदा देवी, त्रिशूल, बंदरपूंछ, नीलकंठ, केदारनाथ, स्वर्गरोहिणी, सतोपंथ, घोरी पर्वत और हाथी पर्वत जैसी प्रमुख चोटियां शामिल हैं. सर्दियों की शुरुआत के साथ इन चोटियों पर जमी बर्फ पौड़ी के प्राकृतिक सौंदर्य को और भी खास बना देती है.
विशेष बात यह है कि पौड़ी शहर से हिमालय की एक लंबी और विशाल पर्वत श्रृंखला का मनभावन दृश्य दिखाई देता है। मौसम अनुकूल होने पर यहां से हिमालय की कई प्रसिद्ध बर्फीली चोटियों के दीदार किए जा सकते हैं। नंदा देवी, त्रिशूल पर्वत, हाथी पर्वत, बंदरपूंछ जैसी प्रमुख चोटियां वहां से बेहद मनोरम नजर आती हैं। सर्दियों के आगमन के साथ इन चोटियों पर जमी बर्फ पौड़ी के प्राकृतिक सौंदर्य को और भी अधिक खास बना देती है।
पौड़ी शहर से हिमालय का 360 डिग्री पैनोरमिक व्यू नजर आता है।पौड़ी समुद्र तल से तकरीबन 1,814 मीटर और कहीं इससे भी अधिक ऊंचाई पर बसा हुआ है। इसके चलते यहां से बिना किसी बाधा के हिमालय की बर्फ से ढकी विशाल पर्वत श्रृंखलाएं स्पष्ट दृष्टिगोचर होती हैं।
वर्तमान समय में पौड़ी गढ़वाल में पर्यटन के लिए मौसम शानदार बना हुआ है। इस समय यहां का अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है।