उत्तराखंड: दिनांक 27 दिसंबर 2025 को जिला स्वर्णकार संघ व दून वैली महानगर उद्योग व्यापार मंडल (रजि) की संयुक्त बैठक देहरादून स्थित प्रदेश मुख्यालय में संपन्न हुई। इस बैठक में आगामी 29 दिसंबर 2025 को रात्रि 8:00 बजे होटल एसजे पैराडाइज, निरंजनपुर सब्जी मंडी, सहारनपुर रोड़ देहरादून में होने जा रहे सम्मान समारोह कार्यक्रम एवं अन्य कार्यक्रमों को अंतिम रूप दिया गया।

मुख्यालय में हुई बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज मैसोन ने उपस्थित लोगों को संगठन के भावी विस्तार के बारे में अवगत करवाया। उन्होंने बताया कि आगामी बैठक में जिला एवं प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा। साथ ही भारत सरकार की योजना के अनुरूप एमएसएमई में बने गोल्ड अप्रैज़ल प्रमाण पत्र को प्रदान कर उद्यमियों को सम्मानित भी किया जाएगा। इसके साथ – साथ मुख्य अतिथि द्वारा उत्तराखंड स्वर्णकार संघ एवं दून वेली महानगर उद्योग व्यापार मंडल की वेबसाइट का लॉन्च भी किया जाएगा। कार्यक्रम में उपस्थित स्वर्णकारों, प्रतिष्ठित व्यापारियों को सम्मानित किया जाएगा। उनके द्वारा यह भी अवगत कराया गया कि कार्यकर्म में मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, विशिष्ट अतिथि मेयर सौरभ थपलियाल, राजपुर विधायक खजान दास मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे। इनके अतिरिक्त अन्य गणमान्य विभूतियों की उपस्थिति भी कार्यक्रम को सुशोभित करेगी।

प्रदेश कार्यालय में संपन्न हुई इस संयुक्त बैठक में व्यापार मंडल मुख्य संरक्षक सुशील अग्रवाल, अध्यक्ष पंकज मैसोंन, महामंत्री पंकज डिढ़ान, संगठन सलाहकार संजय गर्ग, युवा अध्यक्ष मनन आनंद, युवा महामंत्री दिव्य सेठी, स्वर्णकार सिमरनजीत सिंह आदि मौजूद रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *