कर्नाटक: कर्नाटक के बल्लारी में वीरवार को बैनर लगाने हो लेकर शुरू हुए विवाद ने हिंसा का रूप ले लिया जिसमें एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई और कई अन्य घायल हुए हैं। मामले में भाजपा विधायक जनार्दन रेड्डी सहित 11 अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। बैनर लगाने को लेकर हुई हिंसा में एक व्यक्ति की मौत हुई है और कई अन्य घायल हुए हैं। हिंसा के बाद बल्लारी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और इलाके में भारी पुलिस बल तैनात है। दरअसल बैनर लगाने को लेकर कांग्रेस विधायक भरत रेड्डी और भाजपा विधायक जनार्दन रेड्डी के समर्थक आपस में भिड़ गए थे और इस हिंसक झड़प में एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई।

इस घटना से इलाके में व्याप्त तनाव और किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए हुए इलाके में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस के अनुसार, फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और क्षेत्र में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात कर दिया गया है। हालात अभी शांतिपूर्ण हैं और सभी एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक व्यक्ति हथियार लहरा रहा है और हवाई फायरिंग कर रहा है। इस वीडियो के आधार पर मामले में पुलिस ने शुक्रवार को भाजपा विधायक जनार्दन रेड्डी और 11 अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

दअरसल कर्नाटक के बल्लारी में 3 जनवरी को वाल्मिकी भगवान की प्रतिमा का अनावरण किया जाना है। इसे लेकर एक कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, जिसके प्रचार के लिए बैनर पोस्टर आदि पूरे शहर में लगाए जा रहे हैं। पुलिस के मुताबिक, कांग्रेस विधायक भरत रेड्डी के समर्थक अवंभावी इलाके में भाजपा विधायक जनार्दन रेड्डी के आवास के बाहर कार्यक्रम का बैनर लगा रहे थे। कथित तौर पर भाजपा विधायक के समर्थकों ने इसका विरोध किया, जिसे लेकर दोनों गुटों में विवाद हो गया। दोनों पक्षों में बहस से शुरू हुआ विवाद मारपीट में बदल गया और दोनों तरफ से पत्थरबाजी शुरू हो गई। पुलिस का कहना है कि जब हंगामे की सूचना पर पुलिस वहां पहुंची तो उस पर भी पथराव किया गया।

इस घटना में कई लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने लाठीचार्ज और हवाई फायरिंग कर मौके पर मौजूद भीड़ को तितर-बितर कर हालात पर काबू पाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की पहचान करने के पश्चात् नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *