पंजाब/ फिरोजपुर
संवाददाता : अनील सौदा


पंजाब के फिरोजपुर में 15 अगस्त यानि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राज्य के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आ रहे हैं। ध्वजारोहण समारोह से पहले वह हुसैनीवाला स्थित शहीदी स्मारक पर अपनी श्रद्धा के फूल अर्पित करने जायेंगे।

सीएम के आगमन की तैयारियों का जायजा लेने के लिए आज डीआईजी स्नेह दीप शर्मा और एसएसपी भूपिंदर सिंह सिद्धू समारोह स्थल पर पहुंचे और वहां पर सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया।


डीआईजी स्नेह दीप शर्मा ने बताया की 15 अगस्त को मुख्यमंत्री यहां आ रहे हैं। झंडा रोहन से पहले वह हुसैनीवाला में श्रद्धा सुमन अर्पित करने आयेंगे। वह अपनी टीम के साथ यहां सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लेने आए हैं।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *