पंजाब/ जालंधर
संवाददाता : अनिल सौदा
पंजाब के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी डीजीपी गौरव यादव ने जालंधर के पीएपी ग्राउंड में नई भर्ती हुए 1746 पुलिस कर्मियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए।
इस अवसर पर डीजीपी ने कहा कि पिछले 4 सालों में 9,245 पुलिस कर्मियों को तरक्की मिली है और पिछले साल 1600 पोस्ट अपग्रेड की गईं। फोर्स का आधुनिकरण करने के लिए इस पर 1,100 करोड़ रूपए का निवेश किया गया। आधुनिकरण से फोर्स मजबूत हुई और पहले से कहीं बेहतर ढंग से लैस हुई।
डीजीपी ने कहा कि हम सब मिलकर पंजाब के लोगों की सेवा करेंगे और प्रदेश वासियों को सुरक्षा प्रदान करेंगे।