उत्तर प्रदेश : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वीरवार को अयोध्या के दौरे पर हैं। सीएम ने अयोध्या पहुंचकर 19 मार्च को होने वाले राष्ट्रपति के कार्यक्रम को लेकर चल रही तैयारियों का जायजा लिया। सीएम योगी का रामलला के दर्शन करने का भी कार्यक्रम है।इस दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया और अधिकारियों के साथ बैठक भी की।
मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर निर्धारित समय पर रामकथा पार्क स्थित हेलीपैड पर उतरा जिसके इसके बाद वह हनुमानगढ़ी मंदिर गए और वहां दर्शन-पूजन किए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में रामलला के दर्शन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना भी करेंगे।
अपने दर्शन-पूजन के बाद, मुख्यमंत्री 19 मार्च को प्रस्तावित राष्ट्रपति कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सुरक्षा, साफ – सफाई, यातायात और पार्किंग सहित अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली। यह बैठक श्रीराम जन्मभूमि परिसर के पीएफसी सभागार में अधिकारियों के साथ हुई। इस बैठक में राष्ट्रपति के आगमन से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की गई।
मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपति के दौरे से संबंधित सभी पहलुओं पर अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की। इसमें सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और साफ-सफाई प्रमुख रहे। पार्किंग और अन्य आवश्यक सुविधाओं पर विशेष ध्यान केंद्रित करने के निर्देश दिए गए हैं। यह निर्देश समीक्षा बैठक के दौरान उपस्थित अधिकारियों को दिए गए।
इसके पूर्व, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार की सुबह देवीपाटन मंदिर में पूजा-अर्चना की। सीएम ने मां पाटेश्वरी के पांव पखारे और उनकी आरती उतारी। विधिवत पूजन करने साथ ही सीएम ने परिक्रमा भी की। उन्होंने मंदिर की गोशाला में गायों को गुड़, चना, पूड़ी और हरा चारा खिलाया। इसके साथ ही सीएम ने मंदिर प्रशासन से चैत्र नवरात्र मेले की तैयारी को लेकर आवश्यक निर्देश दिए। सीएम ने श्रद्धालुओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखने की बात कही और इसके पश्चात मुख्यमंत्री अयोध्या के लिए रवाना हो गए।
