पंजाब/ अमृतसर
संवाददाता : अनिल सौदा
पंजाब के अमृतसर जिले के मत्तेवाल इलाके में 19 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मृत्यु का मामला सामने आया है। मृतका की मां ने बेटी के पिता पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि कुछ दिन पहले उसकी बेटी को कथित तौर पर पीटा गया था और जान से मारने की धमकी दी गई थी।
घटना की सूचना पाते हु पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मृतक की मां ने बताया कि घर में पति-पत्नी के बीच कथित तौर पर झगड़ा हुआ था और बेटी को लेकर बार-बार उसे ही दोषी ठहराया जा रहा था।
मां के अनुसार, कुछ दिन पहले मृतका के पिता ने उसे जान से मारने की धमकी दी थी। इसके बाद वह 25 तारीख को अपने पैतृक घर आ गई और अपने भाई को फोन करके उसे वहां से ले जाने के लिए कहा। मां ने बताया कि उन्हें बेटी से फोन पर बात होने की उम्मीद थी, लेकिन उससे संपर्क नहीं हो सका।
जब परिवार ने लड़की के पिता से संपर्क किया, तो उसने कथित तौर पर अलग-अलग बातें बताई।
परिवार के सदस्यों ने बेटी से बात करने और उसकी आवाज सुनने की भी मांग की, लेकिन उन्हें कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। पीड़िता की मां ने बताया कि लड़की के पिता को उस पर शक था, जिसके कारण उसने यह घटना को अंजाम दिया।
उन्होंने बताया कि गांव के लोग मेरे पति से कहते थे कि उन्होंने तुम्हारी बेटी का वीडियो देखा है या उसे किसी के साथ घूमते हुए देखा है, जिसके कारण उसने अपनी बेटी की हत्या जैसे कृत्य को अंजाम दिया।
मां ने यह भी आरोप लगाया कि बाद में जब परिवार के सदस्य स्वयं वहां पहुंचे तो उन्हें बेटी के बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई। इसके बाद परिवार ने खुद ही तलाश शुरू कर दी। मां के अनुसार, जिस जगह की ओर इशारा किया गया था, वहां तलाशी ली गई और बेटी का शव एक गड्ढे में मिला।
मृतक लड़की की मां ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी की मौत स्वाभाविक नहीं है और इस मामले में पूरी सच्चाई सामने आना जरूरी है। परिवार ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
इस बीच, मामले के संबंध में मत्तेवाल एसएचओ दलजीत सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई थी और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। उन्होंने बताया कि मृतक लड़की की उम्र लगभग 19 वर्ष है और मौत का सही कारण जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चलेगा।
पुलिस अधिकारी ने कहा कि परिवार द्वारा दिए गए बयानों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और यदि किसी व्यक्ति की संलिप्तता सामने आती है, तो उसके खिलाफ कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।