पंजाब : उत्तर प्रदेश के अयोध्या स्थित राम मंदिर में हुए चढ़ावे की चोरी पर आम आदमी पार्टी के नेशनल कन्वीनर अरविंद केजरीवाल ने एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस की। केजरीवाल ने कहा कि अयोध्या स्थित श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन 22 जून 2024 को किया गया था। इसे हुए लगभग ढाई साल हो चुके है परंतु मंदिर बनने के बाद देश के गृह मंत्री अमित शाह एक बार भी श्री राम मंदिर नहीं गये।
केजरीवाल ने कहा कि राम के नाम का सबसे ज्यादा उपयोग करने वाले लोग ही राम मंदिर में दर्शन करने नहीं गए। उन्होंने कहा कि 42 से ज्यादा बार अमित शाह ने अपने कार्यक्रमों में राम मंदिर ओर श्री राम के नाम पर वोट मांगे हैं। उनके पास भगवान राम के नाम पर वोट मांगने का तो समय है, लेकिन श्री राम के चरणों में आशीर्वाद लेने का समय नहीं है।
केजरीवाल ने अमित शाह से कई सवाल किए। केजरीवाल ने पूछा कि आप राम मंदिर क्यों नहीं गये ? क्या आपका मन नहीं करता ? क्या आपको श्री राम के आशीर्वाद की जरूरत नहीं ? क्या आप श्री राम को भगवान नहीं मानते ?
केजरीवाल ने गृह मंत्री पर तीखा जुबानी हमला बोलते हुए कहा कि अगर आप श्री राम को भगवान मानते तो कभी चढ़ावे की चोरी नहीं करते। इन्होंने सत्ता में आने के लिए केवल श्री राम के नाम का इस्तेमाल किया। केजरीवाल ने कहा कि यदि देश में अगर कोई सच्ची सनातनी पार्टी है तो वह आम आदमी पार्टी है।
