पंजाब
संवाददाता : अनिल सौदा

सोमवार को पंजाब में लुधियाना के लाडोवाल टोल प्लाजा पर तरणजीत सिंह निमाना प्रमुख आगू आजाद किसान मोर्चा और बड़ी संख्या में जत्थेबंदियों ने मिलकर धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने  टोल प्लाजा बंद करवा कर आवाजाही बंद कर दी जिससे लोगों को आने जाने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा।

टोल प्लाजा पर दिया धरना

बता दें कि कुछ दिनों पूर्व चेतन शर्मा ने गुरु साहिबान के प्रति गलत शब्दावली का प्रयोग किया गया था। चेतन शर्मा के खिलाफ पर्चा दर्ज होने के बाद भी उसे गिरफ्तार नहीं किया गया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने सरकार ओर प्रशासन को अल्टीमेट देते हुए चेतावनी दी कि यदि जल्द से जल्द उसको गिरफ्तार नहीं किया गया तो उनका धरना प्रदर्शन उग्र रूप धारण कर लेगा।

सरकार का विरोध करते प्रदर्शनकारी

प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कहा कि ऐसी कोई भी अप्रिय स्थिति उत्पन्न होने पर इसकी पूर्ण जिम्मेदारी पंजाब सरकार ओर प्रशासन की होगी। काफी देर चले हंगामे के बाद ADCP रनमदीप सिंह भुल्लर मौके पर पहुंचे और उन्होंने प्रदर्शन कर रहे लोगों को किसी तरह समझा बुझाकर शांत किया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *