पंजाब/ लुधियाना
संवाददाता : अनिल सौदा
पंजाब में लुधियाना के डंडारी खुर्द में वार्ड नंबर 25 की शनिवार मंडी में दिवाली की रात तकरीबन 10.30 बजे आग लग गई। आग लगने से वहां अफरा – तफरी मच गई।
इस घटना की सूचना पाते ही वहां के पार्षद पति कमलजीत सिंह बोपाराए मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घटना की जानकारी फायर ब्रिगेड विभाग को देकर उन्हें तुरंत घटनास्थल पर बुलवाया।
फायर ब्रिगेड कर्मियों और स्थानीय लोगों की मदद से आग बुझाने की कोशिश की गई। कड़ी मेहनत मशक्कत के बाद तकरीबन रात्रि 1:30 बजे तक आग पर काबू पाया जा सका।
मंडी में हुए इस अग्निकांड से काबू पाए जाने तक मंडी की काफी दुकानें जलकर राख हो चुकी थीं। आग लगने का कारण जलती हुई आतिशबाजी का दुकान पर गिरना बताया जा रहा है। गनीमत यह रही कि इस दुर्घटना से कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।