पंजाब/ चंडीगढ़

संवाददाता: अनिल सौदा

क्राइम ब्रांच ने चंडीगढ़ में नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार करते हुए 88.27 ग्राम आईस ड्रग के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई को क्राइम ब्रांच की बड़ी सफलता माना जा रहा है।

ड्रग के साथ पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी प्रवीन गर्ग दिल्ली, पंजाब और आसपास के इलाकों से आईस ड्रग लाकर चंडीगढ़ और ट्राईसिटी में सप्लाई करता था। गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई को एसएसपी क्राइम मंजीत श्योराण और डीएसपी क्राइम लक्ष्य पांडे की निगरानी में इंस्पेक्टर नरिन्द्र पटियाल की टीम ने अंजाम दिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर पूरे ड्रग नेटवर्क, सप्लायर और खरीदारों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 31 जुलाई को सेक्टर-51 क्षेत्र से आरोपी को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 88.27 ग्राम आईस ड्रग बरामद हुई। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी के खिलाफ पहले से एनडीपीएस एक्ट के पांच मामले दर्ज हैं। इनमें चंडीगढ़ के सेक्टर-34 और सेक्टर-36 थानों के अलावा शिमला और परवाणू में भी केस दर्ज हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी नशे का आदी है और पैसे कमाने के लिए ड्रग्स की तस्करी भी करने लगा।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *