पंजाब

संवाददाता : अनिल सौदा

पंजाब के ज़ीरकपुर में आबकारी विभाग और ज़ीरकपुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई के दौरान चंडीगढ़ मार्का व्हिस्की से भरा एक टैंकर पकड़ा गया। शुरुआती जानकारी के अनुसार टैंकर में करीब 200 से 300 पेटियां शराब होने का अनुमान लगाया जा रहा है। कार्रवाई के दौरान टैंकर चालक पुलिस टीम को चकमा देकर मौके से फरार होने में कामयाब हो गया।


फिलहाल आबकारी विभाग और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। शराब की वास्तविक मात्रा, गंतव्य और तस्करी के नेटवर्क का पता लगाया जा रहा है। फरार चालक की तलाश की जा रही है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *