पंजाब : बीजेपी के पंजाब प्रधान केवल सिंह ढिल्लों और विनीत जोशी बीजेपी मीडिया इंचार्ज पंजाब द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने 1 जुलाई से आप सरकार द्वारा चलाई गई स्कीम के तहत कुछ महिलाओं के खाते में जो 1000 रुपए आए हैं उसे पंजाब की महिलाओं से किया हुआ एक धोखा बताया।
उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने 2022 में चुनाव के दौरान एक गारंटी दी थी और वादा किया था कि 18 साल से ऊपर की प्रत्येक महिला को हर महीने 1000 रुपए दिए जाएंगे। उन्होंने चुनाव के दौरान की केजरीवाल की वह वीडियो भी दिखाई जिसमें उन्होंने यह गारंटी दी थी।
लेकिन अब 3 महीने में एक हजार रुपए के हिसाब से महिलाओं को पैसे दे रहे हैं। 51 महीने हो चुके हैं उनकी सरकार बने हुए और उस हिसाब से हरएक महिला के खाते में 51 हजार आ जाने चाहिए। पंजाब की महिलाओं के साथ ठगी की गई है। पंजाब राज्य में एक करोड़ 25 लाख महिला हैं और पंजाब में सरकार सिर्फ 36 लाख महिलाओं को पैसा दे रही है। लेकिन उसमें भी बहुत सी कंडीशन लागू कर दी गई हैं।
इस वार्ता में ढिल्लों ने कहा कि केजरीवाल कहता है कि मैं जो बोलता हूं वही करता हूं। परंतु यह बोलता कुछ और है और करता कुछ और है, यानि उनकी कथनी और करनी में अंतर है। केजरीवाल ने कहा था कि अच्छी नियत से काम किया जाए तो पैसे की कोई कमी नहीं होती। 20000 करोड़ रुपए तो मैं कहीं से भी कमा कर प्रदेश की जनता की भलाई के लिए लगाऊंगा पर वह पैसा जाता कहां है ? यह समझ से परे है।
भाजपा प्रधान ने कहा कि हम जो बात करते हैं वह प्रूफ के साथ करते हैं। केजरीवाल ने उसे समय के मुख्यमंत्री से कहा था कि रेते की चोरी हो रही है आपको पता है ? लेकिन अब हम पूछ रहे हैं कि जो अब रेते की चोरी हो रही है क्या इसका आपको पता नहीं ?
हमारे संवाददाता अनिल कुमार ने जब उनसे पूछा कि पिछले मुख्यमंत्री क्या बीजेपी के संपर्क में हैं ? तो भाजपा प्रधान ने कहा कि जो हमारी पार्टी में आएगा हम उनका स्वागत करते हैं। जब उनसे पूछा गया कि कांग्रेस के तूफान को आप कैसे देखते हो तो बीजेपी प्रधान ने कहा कि वह तो हमेशा तूफान में ही रहते हैं, उनके यहां तो कुर्सी की ही लड़ाई चलती रहती है।
