पंजाब
संवाददाता : अनिल सौदा
पंजाब के लुधियाना में स्वच्छता ही सेवा मुहिम में शिरकत करते हुए राज्यसभा सांसद एवं रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने रेलवे स्टेशन पर चल रहे सफाई अभियान में हिस्सा लिया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दूरदर्शी सोच को अपनाते हुए सांसद ने स्वयं रेल की पटरियों पर पड़ा कूड़ा कचरा साफ किया।
इस अवसर पर उन्होंने ने कहा कि हम सब मिलकर प्रधानमंत्री के स्वच्छता अभियान को आगे बढ़ाएंगे ताकि हमारा पंजाब और हमारा देश स्वच्छ और सेहतमंद बन सके।
