उत्तराखंड : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से ठीक पहले उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में एक संदिग्ध आतंकवादी को गिरफ्तार किया गया है। एसटीएफ और दून पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए देहरादून के झाझरा से उसे पकड़ा है। विक्रांत नामक यह आरोपी पाकिस्तानी आईएसआई के एजेंट आतंकी शहजाद भट्टी से जुड़ा है और उसने देहरादून के कई सामरिक महत्व वाले स्थानों के फोटो तथा वीडियो पाकिस्तान भेजे थे।

एसटीएफ आईजी के अनुसार, वह पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन अल बद्र ब्रिगेड से जुड़े आतंकी शहजाद भट्टी के संपर्क में था और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम व व्हाट्सएप के जरिए लगातार उससे बातचीत कर रहा था। विदित हो कि इसी आतंकी नेटवर्क से जुड़े लोगों ने पंजाब में हैंड ग्रेनेड से हमले किए थे। इसके अलावा एक पुलिसकर्मी और एक होमगार्ड की हत्या के तार भी इसी गैंग के लोगों से जुड़े बताए जा रहे हैं।

गिरफ्तार किया गया आतंकवादी विक्रांत कश्यप पाकिस्तान में अपने आकाओं से कोड वर्ड में बात किया करता था। जांच में इस बात का खुलासा हुआ है कि वह निरंतर पाकिस्तान में बैठे अपने आकाओं से पूछ रहा था कि कहां आलू कहां गिराने हैं… उधर से जवाब मिलता था कि अभी वेट करो। जांच एजेंसियों के अनुसार, आलू गिराने जैसे शब्दों का इस्तेमाल हैंड ग्रेनेड हमलों के लिए किया जाता था।

एसएसपी एसटीएफ के मुताबिक शुरुआती जांच में सामने आया है कि इसी आतंकी नेटवर्क से जुड़े लोगों ने पंजाब में हैंड ग्रेनेड से हमले किए थे। सुरक्षा जांच एजेंसियां अब इस बात की गहन पड़ताल कर रही हैं कि देश के अलग-अलग राज्यों में हमलों की साजिश रच रहे लोगों के नेटवर्क से आरोपी किस प्रकार जुड़ा है।कि, समय रहते गिरफ्तारी से एक बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम कर दिया गया है। विक्रांत के पास से मिले इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों और चैट्स की गहनता से जांच की जा रही है, ताकि नेटवर्क के अन्य सदस्यों तक पहुंचा जा सके। फिलहाल एजेंसी विक्रांत कश्यप के अन्य साथियों और उसके संपर्क में रहे लोगों की तलाश में जुटी हैं। जांच का दायरा उत्तराखंड से बाहर अन्य राज्यों में भी बढ़ाया गया है। इस खुलासे के बाद दून में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

उन्होंने बताया कि समय रहते आरोपी की गिरफ्तारी से एक बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम करने में सफलता हासिल हुई है। आरोपी के पास से मिले इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों और चैट्स की गहनता से जांच की जा रही है, ताकि उनके जरिए नेटवर्क के अन्य सदस्यों तक पहुंचा जा सके। फिलहाल एजेंसी आरोपी विक्रांत कश्यप के अन्य साथियों और उसके संपर्क में रहे लोगों की तलाश कर रही है। जांच का दायरा उत्तराखंड से बाहर अन्य राज्यों में भी बढ़ा दिया गया है। इस खुलासे के बाद दून में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं और प्रत्येक प्रकार की संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जा रही है।

उत्तराखंड एसटीएफ ने आतंकियों से जुड़े जिस संदिग्ध को गिरफ्तार किया है उसके पास से पिस्टल भी बरामद हुई है जोकि उसके पाकिस्तानी आकाओं ने ही उपलब्ध करवाई थी। उसे दिल्ली में एक बड़ी महिला अधिवक्ता को निशाना बनाने का टास्क भी दिया गया था।

आरोपी से पूछताछ के दौरान सामने आया है कि पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन अल बद्र ब्रिगेड से जुड़े आतंकी शहजाद भुट्टो ने उसे टास्क पूरा करने के लिए पिस्टल उपलब्ध कराई थी। उसके पास से बरामद की गई पिस्टल विदेश निर्मित है। पूछताछ में ये भी जानकारी निकलकर आई है कि हिंदू आस्था से जुड़े कुछ स्थलों को भी निशाना बनाने की साजिश रची जा रही थी।

पाकिस्तानी आंतकियों के साथ विक्रांत की बातचीत के जो सबूत मिले हैं, उसमें हैंड ग्रेनेड से हमले जैसी बातें की गई हैं। जांच में यह भी पता चला है कि आरोपी को दिल्ली में एक संगठन के कार्यकर्ताओं पर हैंड ग्रेनेड से हमला करने का टास्क भी सौंपा गया था। इन सभी कामों के बदले उसे नेपाल के रास्ते दुबई में बसाने और मोटी रकम देने का प्रलोभन दिया गया था।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *