उत्तराखंड : उत्तराखंड के मौसम विभाग की ओर से मंगलवार को भी बारिश और तूफान की चेतावनी जारी की गई है। ठंडी हवाओं के दौरे  से मैदान में भी पारा लुढ़क गया है। पर्वतीय इलाकों में बिजली चमकने के साथ तेज तूफान चलने की चेतावनी दी गई है।

उत्तराखंड में मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के मुताबिक प्रदेश के पर्वतीय जिलों में मंगलवार को भी बारिश और तूफान चलने की संभावना है। राजधानी देहरादून सहित हरिद्वार, टिहरी और उत्तरकाशी जिले के कुछ हिस्सों में बिजली चमकने के साथ बारिश और तेज रफ्तार से तूफान चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। शेष अन्य जिलों के लिए भी हल्की बारिश और तूफान का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

आने वाले दिनों में 12 अप्रैल तक प्रदेशभर में मौसम का मिजाज बदला रहने का अनुमान जताया गया है। बीते कुछ दिनों से पर्वतीय इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी से ऊंचाई वाले इलाकों में ठंड में बढ़ोत्तरी हुई है। सोमवार शाम चली ठंडी हवाओं से मैदानी इलाकों का पारा भी सामान्य से नीचे आ गया जिससे शाम के वक्त लोगों को सर्दी का अहसास हुआ। दिन में बादल छाए रहने से प्रदेश का मौसम सुहावना बना रहा।

उत्तराखंड में सोमवार दोपहर बाद पहाड़ से मैदान तक मौसम ने करवट बदली। राजधानी देहरादून में बारिश से ठंडक बढ़ गई और प्रसिद्ध पर्यटक स्थान औली में बर्फबारी देख पर्यटकों के चेहरे खिल उठे।

विदित हो कि राज्य के पर्वतीय इलाकों में बिजली चमकने के साथ तेज तूफान चलने की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार पर्वतीय इलाकों में बारिश, बिजली चमकने और रफ्तार से तूफान चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का भी अनुमान जताया जा रहा है।

22 अप्रैल को केदारनाथ धाम के कपाट खुलने से पहले तैयारियां जोरो पर हैं, लेकिन लगातार हो रही बर्फबारी का व्यवस्थाओं पर असर पड़ रहा है। विगत दो दिनों से केदारनाथ क्षेत्र में लगातार बर्फबारी हो रही है, जिससे कार्य प्रभावित हुआ है। क्षेत्र में मजदूरों की टीम बर्फ हटाने के कार्य में जुटी है और साथ ही बीकेटीसी के कर्मचारी भी यात्रा से पहले व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में जुटे हैं। रविवार को जिलाधिकारी का केदारनाथ दौरा प्रस्तावित था, लेकिन लगातार बर्फबारी के कारण वे पहुंच नहीं पाए। सोमवार को भी सुबह से दोपहर तक बर्फबारी होती रही, जिससे दौरा फिलहाल फिर टल गया है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *