उत्तर प्रदेश : नोएडा एयरपोर्ट से घरेलू उड़ानों के लिए टिकटों की बुकिंग प्रारंभ हो गई हैै। इस बीच एयर ट्रैफिक बढ़ने की संभावना को देखते हुए एयरपोर्ट प्रबंधन ने क्षमता बढ़ाने पर भी कार्य आरम्भ कर दिया है। वर्तमान समय में एयरपोर्ट की हवाई पट्टी पर 12 विमान प्रति घंटा टेक-ऑफ और लैंड कर सकते हैं। यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड ने इसे बढ़ाकर 20 विमान प्रति घंटा करने की योजना पर कार्य करना प्रारंभ कर दिया है।
एयरपोर्ट प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों के अनुसार, पहले चरण में बनी हवाई पट्टी का उपयोग घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए किया जाएगा। शुरुआत में भले ही यहां विमानों की संख्या कुछ कम रह सकती है मगर आने वाले कुछ महीनों में यहां से आवाजाही तेजी से बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है। लांच कैरियर इंडिगो एयरलाइंस के उपरांत अकासा एयर और एयर इंडिया एक्सप्रेस भी अपने शेड्यूल जल्द जारी कर देंगे।
एयर ट्रैफिक बढ़ने की संभावना को देखते हुए एयरपोर्ट प्रबंधन ने क्षमता बढ़ाने पर भी कार्य प्रारंभ कर दिया है। वर्तमान में एयरपोर्ट की हवाई पट्टी पर 12 विमान प्रति घंटा टेक-ऑफ और लैंड कर सकते हैं।
इस एयरपोर्ट से सितंबर माह में अंतरराष्ट्रीय उड़ानें भी शुरू हो जाएंगीं। अधिकारियों के अनुसार, अभी हवाईपट्टी और एयरपोर्ट के एटीसी पर इंस्टॉल किए गए उपकरणों से प्रति घंटे 12 विमान पर नियंत्रण किया जा सकता है। अभी कुछ अन्य उपकरण लगाने के लिए जरूरी एनओसी और अनुमति की आवश्यकता है। इस प्रक्रिया के पूर्ण हो जाने के उपरांत अन्य उपकरणों का उपयोग भी शुरू हो जाएगा जिससे विमानों की टेक ऑफ और लैंडिंग के लिए क्षमता बढ़कर 20 प्रति घंटा तक हो जाएगी।
एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरने के लिए विमानों को आगरा का एयर स्पेस उपयोग करने की अनुमति प्रदान की गई है। यहां अभी विमानों की संख्या कम होने से ट्रैफिक भी कम है और ऐसे में नोएडा एयरपोर्ट पर लैंडिंग के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा। इससे एविएशन टर्बाइन फ्यूल की बचत होगी जिससे एयरलाइंस की लागत घटेगी और यात्रियों को सहूलियत मिलेगी।
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से पहली उड़ान नवी मुंबई के लिए हो सकती है। दोनों औद्योगिक शहरों के मध्य कनेक्टिविटी बेहतर करने के उद्देश्य से ऐसा किया जा सकता है। इसके लिए नोएडा एयरपोर्ट ने तैयारियां शुरू कर दी हैं और लांच कैरियर तय हुई इंडिगो एयरलाइंस इसके लिए 10 मई से टिकट बुकिंग प्रारंभ कर सकती है।
एयरपोर्ट संचालन से जुड़े अधिकारियों के मुताबिक शुरुआती वार्तालाप में नवी मुंबई को शीर्ष प्राथमिकता पर रखा गया है। इसके अलावा यहां से बंगलुरू के लिए भी फ्लाइट शुरू करने की तैयारी है। इंडिगो की योजना है कि मुंबई के अलावा गोवा, बंगलुरू, हैदराबाद, चेन्नई, जयपुर, अहमदाबाद, लखनऊ और काेलकाता को नोएडा एयरपोर्ट से जोड़ा जाए।
इंडिगो के अलावा अकासा एयर, एयर इंडिया एक्सप्रेस भी इसी तरह कनेक्टिंग शहरों के लिए उड़ान की योजना पर कार्य कर रही हैं। इसके लिए इन एयरलाइंस ने प्रस्ताव दिए हैं जिससे जरूरी व्यवस्थाएं की जा सकें।
नोएडा एयरपोर्ट से उड़ान शुरू होने के इंतजार की घड़ियां जल्द ही समाप्त होने जा रही हैं। अगले माह की 15 तारीख की सुबह 8:05 पर लखनऊ से आया विमान नोएडा एयरपोर्ट की हवाईपट्टी पर उतरेगा। ठीक तीस मिनट बाद इंडिगो एयरलाइंस का यही विमान नोएडा से यात्रियों को लेकर बेंगलूरू के लिए उड़ान भरेगा। योजना के मुताबिक पहले दिन लखनऊ-नोएडा-बंगलूरू की दो रिटर्न फ्लाइट नोएडा एयरपोर्ट पर उतरेंगी और रवाना होंगी।
बता दें कि इंडिगो दिल्ली-एनसीआर के तीसरे एयरपोर्ट पर कॉमर्शियल फ्लाइट का शुभारंभ करने वाली पहली एयरलाइंस कंपनी बनेगी। इसके बाद आकासा और एयर इंडिया एक्सप्रेस भी नोएडा से अपनी उड़ान सेवा शुरू कर देंगी। यमुना एक्सप्रेसवे पर स्थित यह एयरपोर्ट पश्चिमी उत्तर प्रदेश और एनसीआर के लिए नया प्रवेश द्वार बन जाएगा।
