नई दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बंगाल चुनाव जीत पर झालमुरी और रसोगुल्ला पार्टी आयोजित की।इस अवसर पर सीएम रेखा ने एक्स पर एक बधाई संदेश भी साझा किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का प्रत्येक राज्य भगवा रंग में रंगा जा रहा है। असम में हैट्रिक जीत के साथ बंगाल में भी भाजपा सरकार बन गई है। सीएम इस पार्टी की इस शानदार जीत पर सभी को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दीं।

दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने सोमवार को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिली शानदार जीत का जमकर जश्न मनाया। उन्होंने अपने कार्यालय में झालमुरी और रसगुल्ला खाकर और खिलाकर इस जीत का उत्सव मनाया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री गुप्ता के साथ उनके मंत्रिमंडल के सहयोगी भी दिल्ली सचिवालय में उपस्थित रहे।

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पश्चिम बंगाल चुनाव अभियान के दौरान झालमुरी को लोकप्रिय बनाया गया था। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक्स पर एक बधाई संदेश देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का हर राज्य भगवा रंग में रंगा नज़र आ रहा है।

असम में हैट्रिक जीत के साथ बंगाल में भी भाजपा की सरकार बनी है। सीएम ने इस शानदार जीत पर सभी को हार्दिक बधाई दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह झालमुरी और रसगुल्ला के साथ जीत का जश्न मना रही हैं।

विदित हो कि इससे पहले, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बंगाल में भाजपा के स्टार प्रचारकों के साथ मिलकर मतदाताओं को लुभाने का कार्य किया था। उन्होंने 294 सीटों के लिए हुए दो चरणों के चुनाव में पूर्ण उत्साह के साथ प्रचार किया था।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने खड़गपुर और दुर्गापुर समेत कई क्षेत्रों में भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार – प्रसार किया था। इस दौरान उन्होंने ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल सरकार के आतंक आधारित शासन को दर्शाया था। दुर्गापुर में उन्होंने एक चाय की दुकान पर जाकर महिला मालिक से बातचीत की थी तो कोलकाता में उनके सड़क शो के दौरान कथित तौर पर स्ट्रीट लाइट बंद करने वाले टीएमसी कार्यकर्ताओं पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा कि यह घटना उनके कार्यक्रम को बाधित करने के प्रयास में हुई थी।

उधर उत्तर प्रदेश में मऊ के जिला अध्यक्ष रामाश्रय मौर्य ने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास मंत्र और भाजपा की राष्ट्रवादी नीतियों की जीत है। बंगाल की जनता ने हिंसा और तुष्टिकरण की राजनीति को नकार कर विकास को अपनाया है।

पश्चिम बंगाल, असम एवं पांडुचेरी में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत के पश्चात भाजपा जिला कार्यालय पर सोमवार को कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया। ढोल-नगाड़ों के साथ कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल से सराबोर कर बधाई दी और मिठाई वितरित की।

इस दौरान भारत माता की जय, भाजपा जिंदाबाद और नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के गगनभेदी नारे निरंतर लगाए जाते रहे। इस अवसर पर मऊ के जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य ने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास मंत्र और भाजपा की राष्ट्रवादी नीतियों की जीत है। बंगाल की जनता ने हिंसा और तुष्टिकरण की राजनीति को नकार कर विकास के मार्ग को चुना है। उन्होंने कहा कि अब बंगाल में सुशासन का दौर आ गया है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *