उत्तराखंड : आईएमडी यानि भारत मौसम विभाग ने रविवार के लिए राजधानी देहरादून, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसके अलावा पर्वतीय क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और बारिश के अति तीव्र दौर की संभावना भी व्यक्त की गई है।

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक अगले 24 घंटे के दौरान पर्वतीय जिलों में अनेक स्थानों तथा मैदानी जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती हैं। देहरादून में रविवार के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मसूरी और आसपास के क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश आम जनजीवन पर व्यापक प्रभाव डाल रही है। बुधवार को देहरादून – मसूरी मुख्य मार्ग पर पानीवाला बैंड के पास पहाड़ी से पेड़ और मलबा गिरने से यातायात बाधित रहा। दूसरी ओर किमाड़ी मार्ग भी मलबा आने से बाधित हो रहा है।

लोनिवि ने देहरादून मसूरी मार्ग अवरुद्ध होने की सूचना मिलते ही दो जेसीबी मशीनें मौके पर भेजीं। तकरीबन दो घंटे की मेहनत के पश्चात मार्ग से पेड़ और मलबा हटाकर यातायात बहाल दिया गया। दोपहर दो बजे के उपरांत इस मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही भी शुरू करा दी गई। हालांकि, पानीवाला बैंड पर सड़क का एक हिस्सा पहले से ही क्षतिग्रस्त होने की वजह से फिलहाल वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था ही उपयोग में लाई जा रही है।

विदित हो कि देहरादून-मसूरी मार्ग बाधित होने से राजधानी देहरादून से मसूरी के लिए दो दिन बसों का संचालन नहीं किया जा सका था, जिससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। मजबूरन लोगों को अधिक किराया देकर टैक्सियों से सफर करना पड़ा।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *