पंजाब/ संगरूर
संवाददाता : अनिल सौदा
पंजाब के संगरूर शहर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यालय पर पेट्रोल बम से हमला किए जाने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। इस हमले के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी भी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के साथ अन्य सुरक्षा एजेंसियों की टीम ने मौके पर पहुंचकर पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और अन्य साक्ष्यों के आधार पर भी हमलावरों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से गंभीरता से जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में पुलिस सभी संभावित एंगल पर पड़ताल कर रही है। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया है कि आरोपियों की पहचान होते ही उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
फिलहाल पुलिस की ओर से पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है और मामले की जांच जारी है।