पंजाब/ चंडीगढ़
संवाददाता : अनिल सौदा
पंजाब सरकार के शिक्षा एवं स्थानीय निकाय मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने चंडीगढ़ पंजाब भवन में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया। प्रेसवार्ता में उन्होंने ने बताया कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पंजाब के दर्जा चार मुलाजिम सफाई सेवक एवं सीवर कर्मचारियों के हित में एक अहम फैसला लिया है।
पंजाब सरकार ने फैसला किया है कि 1.8.2026 यानि कि अगले महीने अगस्त से सभी सफाई सेवक ओर सीवर मैन जो इस समय कॉन्ट्रैक्ट पर काम कर रहे हैं, जिनकी तनख्वाह 10 हजार रुपए महीना थी, उसे बढ़ा कर 14 हजार रुपए महीना कर दिया गया है।
सरकार के इस निर्णय से हजारों सफाई सेवक ओर सीवर मैनो की जिंदगी में परिवर्तन आ जाएगा। निकाय मंत्री ने अवगत करवाया कि वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने सफाई मजदूर यूनियन के पदाधिकारियों के साथ मीटिंग की। इस मीटिंग में फैसला लिया गया है कि कर्मचारियों की समस्याओं को सुना जाएगा और उन समस्याओं का समाधान जल्दी किया जाएगा।
मीटिंग के दौरान यूनियन पदाधिकारियों ने पंजाब में चल रही सफाई कर्मचारियों की हड़ताल वापस लेने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि बरनाला में सफाई कर्मचारियों पर पुलिस द्वारा लाठी चार्ज किए जाने की घटना निंदनीय है और भविष्य में ऐसी घटना नहीं होने दी जाएगी।