उत्तर प्रदेश : उत्तर प्रदेश में बारिश – आंधी ने ऐसा कहर बरसाया कि कई लोग काल ग्रसित हो गए। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी तूफान चलने की आशंका व्यक्त की है। पश्चिमी विक्षोभ के चलते  शनिवार को प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश हुई। कानपुर में तकरीबन 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चली और सबसे ज्यादा 21.5 मिमी. बारिश दर्ज की गई।

कानपुर और आसपास के इलाकों में आंधी-बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। आंधी से कानपुर के विभिन्न क्षेत्रों में 200 से अधिक पेड़ उखड़ गए। बिजली के छोटे-बड़े 90 से ज्यादा पोल गिरने से बिजली आपूर्ति गड़बड़ा गई। दिल्ली-हावड़ा रूट, कानपुर-झांसी रूट और कानपुर-फर्रुखाबाद रूट पर पेड़ गिरने से 20 से अधिक ट्रेनें अटक गईं। मरम्मत के पश्चात ट्रेनों का संचालन सामान्य किया गया।

राजधानी लखनऊ में 15 मिमी. बारिश दर्ज हुई तो झांसी में ओले पड़े। इसके अतिरिक्त इटावा, उन्नाव, कानपुर देहात, इटावा, औरैया, हरदोई, फतेहपुर में भी आंधी के साथ बारिश हुई। तेज आंधी से पेड़ गिरने के कारण हुए हादसों में कानपुर में चार, सीतापुर में एक और कासगंज में दो लोगों की मृत्यु हो गई।

ग्रामीण क्षेत्रों में तेज हवा और बारिश के कारण खेतों में तैयार खड़ी गेहूं , चना, सरसों और अरहर की फसल बर्बाद हो गई। बांदा, चित्रकूट, हमीरपुर-महोबा और जालाैन में भी फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, पांच अप्रैल को मौसम में सुधार के साथ ही छह अप्रैल को मौसम शुष्क रहने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 7 से 9 अप्रैल के दौरान प्रदेश में दोबारा से आंधी-तूफान के साथ बारिश की संभावना बन रही है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक आने वाले दिनों में बारिश का सेंट्रल यूपी से पूर्वांचल की ओर स्थान परिवर्तन हो सकता है।

पश्चिमी विक्षोभ के असर के चलते प्रदेश के मौसम में उतार-चढ़ाव का क्रम जारी है। शनिवार को प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार, सेंट्रल यूपी समेत प्रदेश के लगभग आधे हिस्से में बारिश हुई। शनिवार शाम तक कानपुर में सर्वाधिक 21.4 मिमी. बारिश दर्ज की गई तो वहीं लखनऊ में 15 मिमी. बारिश दर्ज की गई।

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के असर ने प्रदेश के मौसम को प्रभावित करना प्रारंभ कर दिया है। शनिवार को कई स्थानों पर 60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चली और हल्की से मध्यम गति से बारिश हुई। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार , कई जगह बारिश की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। पांच अप्रैल को मौसम में सुधार के साथ ही छह अप्रैल को मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। इस दौरान तापमान में दो से तीन डिग्री की वृद्धि भी हो सकती है।

अगले पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 7 से 9 अप्रैल के बीच प्रदेश में फिर से आंधी-तूफान के साथ बारिश की संभावना बन रही है। बारिश के इस अगले दौर के कारण तापमान में फिर से 5 डिग्री तक की गिरावट दर्ज होने की संभावना है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को हुई बारिश से किसानों को हुए नुकसान के बारे में जिलाधिकारियों से रिपोर्ट तलब की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनहानि, पशु हानि, घायलों को 24 घंटे में मुआवजा दिलाना सुनिश्चित किया जाए। इस कार्य में कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि मौसम के कारण किसानों की बर्बाद हुई फसल के नुकसान का आकलन कर संपूर्ण जानकारी एकत्रित की जाए और उन्हें अति शीघ्र राहत दिलाने के प्रयास किए जाएं।

मुख्यमंत्री ने प्रभावित जिलों के जिलाधिकारियों को निरंतर फील्ड में रहने और प्रभावित क्षेत्रों में फसलों को हुए नुकसान का वास्तविक आकलन कर रिपोर्ट पेश करने के लिए भी निर्देशित किया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *